लाइव न्यूज़ :

Woman Killed In Vasant Kunj: हैवान बना हमसफर, कमरे में मिली लाश, महीने भर पहले दूसरी जिंदगी हुई थी शुरू

By धीरज मिश्रा | Updated: May 30, 2024 12:59 IST

Woman Killed In Vasant Kunj: राजधानी दिल्ली में 22 साल की एक महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला की एक माह पहले ही शादी हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे22 साल की महिला की उसके पति ने हत्या कीपुलिस ने शव को कब्जे में लिया, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया आरोपी पति को पकड़ने के कई टीमें काम कर रही हैं

Woman Killed In Vasant Kunj: राजधानी दिल्ली में 22 साल की एक महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला की एक माह पहले ही शादी हुई थी। महज एक माह में ऐसा क्या हुआ कि उसकी हत्या उसके पति ने ही कर दी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए रेफर कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

पुलिस उपायुक्त, दक्षिण-पश्चिम पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली में किसी विवाद के चलते 22 वर्षीय महिला की उसके पति ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। साथ ही आरोपी मौके से फरार हो गया। उसे पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान रजोकरी निवासी पूजा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोपहर 12.38 बजे वसंत कुंज दक्षिण थाने में हत्या के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) से कॉल आई। इस कॉल पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तो घर में एक महिला मृत मिली। 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में क्या पता चला

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पूजा और अभिषेक की एक महीने पहले ही शादी हुई थी। इन दोनों की यह दूसरी शादी थी। अभिषेक की पहली शादी से कोई संतान नहीं थी, जबकि पूजा की पहली शादी से एक बेटा था। उन्होंने कहा प्रथम दृष्टया वैवाहिक विवाद हत्या का कारण लग रहा है। लेकिन, शव की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गला घोंटने से मौत हुई है।

डीसीपी ने रोहित मीना ने बताया कि एफएसएल और क्राइम टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और पति को पकड़ने के लिए कई टीमें काम कर रही हैं। वहीं, आगे की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, पति के पकड़े जाने के बाद ही पता चल सकेगा कि पूजा की हत्या के पीछे क्या कारण था।

टॅग्स :क्राइमCrime Branchक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindiCrime Investigation Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट108 लड़कियों का शोषण,  350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, ब्लैकमेल करने के लिए फुटेज...

क्राइम अलर्टयौन उत्पीड़न, धमकी और बदले की कार्रवाई?, आनंद राठी वेल्थ की 33 वर्षीय कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई

क्राइम अलर्टडॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

क्राइम अलर्टशैम्पू की बाेतल में रखकर मादक पदार्थ की तस्करी?, ट्रेन से 4.26 करोड़ की काेकीन जब्त, महिला गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी