लाइव न्यूज़ :

CJ Roy Suicide Case: ‘कॉन्फिडेंट ग्रुप’ के चेयरमैन ने इनकम टैक्स की रेड के दौरान की आत्महत्या, खुद को मारी गोली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2026 10:21 IST

CJ Roy Suicide Case:

Open in App

Bengaluru: रियल एस्टेट कंपनी 'कॉन्फिडेंट ग्रुप' के संस्थापक और अध्यक्ष सीजे राय ने शुक्रवार दोपहर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बेंगलुरु पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। सिहं ने बताया कि आयकर विभाग पिछले तीन दिनों से यहां तलाशी अभियान चला रहा था। सूत्रों के मुताबिक, गोली चलने की आवाज आने पर रिचमंड सर्कल के पास स्थित कार्यालय के कमरे में बाकी कर्मचारी पहुंचे, जहां राय लाइसेंसी बंदूक से चली गोली से जख्मी मिले।

राय को तुंरत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आयकर सूत्रों ने बताया कि राय के परिसर में तलाशी करीब दो महीने पहले शुरू हुई थी। सिंह ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद संवाददाताओं को बताया, “आज अशोक नगर पुलिस थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना घटी। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि 'कॉन्फिडेंट ग्रुप' के अध्यक्ष और संस्थापक राय ने आत्महत्या कर ली है। उनका शव एचएसआर लेआउट स्थित नारायण अस्पताल में है।”

सिंह ने बताया कि यह घटना दोपहर तीन बजे से साढ़े तीन बजे के बीच घटी। कॉन्फिडेंट ग्रुप के निदेशक ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सिंह ने कहा, “हमारी प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन दिनों से तलाशी जारी है। आयकर विभाग की टीम आज भी उनसे पूछताछ कर रही थी। जांच से ही पता चलेगा कि वास्तव में क्या हुआ था।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या इस मामले को आत्महत्या के लिए उकसाने के रूप में माना जा सकता है, तो उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी। इसी बीच, एक मलयालम समाचार चैनल से फोन पर बात करते हुए राय के भाई ने आरोप लगाया कि राय ने केंद्रीय एजेंसी के दबाव में आकर यह कदम उठाया होगा।

राय के भाई ने कहा, “मुझे नहीं पता कि आयकर विभाग ने उन्हें कैसे परेशान किया। उन्हें जवाब देना होगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि राय ने ऐसा कदम उठाया। पिछले तीन-चार दिनों से उन पर दबाव था। मैं उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि वे ऐसा कुछ करेंगे।”

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि उन्होंने (आयकर विभाग) उन पर क्या दबाव डाला, लेकिन मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है।” 

टॅग्स :बेंगलुरुआत्मघाती हमलाक्राइमPoliceबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?