लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh: लूटपाट करने वाले बदमाश के खिलाफ पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में आरोपी घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2026 09:47 IST

Chhattisgarh:   अधिकारी के मुताबिक, 29 जनवरी की रात को पुलिस को शिकायत मिली कि मोटरसाइकिल सवार हमलावरों के एक समूह ने शिवरीनारायण पुलिस थाना क्षेत्र के कचंदा गांव के पास कई लोगों पर हमला किया।

Open in App

Chhattisgarh:  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चंपा जिले में लूट और हमले के कई मामलों में कथित तौर पर शामिल एक व्यक्ति रविवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब एक विशेष दल ने पामगढ़ और शिवरीनारायण पुलिस थानों की सीमा के अंतर्गत 27 और 29 जनवरी को हुई सिलसिलेवार लूट और हमले की घटनाओं के सिलसिले में आठवें आरोपी रामनाथ सबरिया (21) को पकड़ने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि इन घटनाओं में एक गिरोह की ओर से रॉड और लाठियों से किए गए हमले में 14 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि घायल दो लोगों को बिलासपुर के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले दो दिनों में इन मामलों में सात आरोपियों को पकड़ने के बाद, आज सुबह एक विशेष दल ने सबरिया को पकड़ने का प्रयास किया, तभी उसने देसी हथियार से गोली चला दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिससे आरोपी के पैर में चोट आई। उन्होंने बताया कि उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी के मुताबिक, 29 जनवरी की रात को पुलिस को शिकायत मिली कि मोटरसाइकिल सवार हमलावरों के एक समूह ने शिवरीनारायण पुलिस थाना क्षेत्र के कचंदा गांव के पास कई लोगों पर हमला किया।

अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने लोगों से मोबाइल फोन और नकदी छीन ली तथा उन्हें बेतरतीब ढंग से लोहे की रॉड और लाठियों से पीटा। उन्होंने बताया कि इसी गिरोह ने 27 जनवरी की रात को पास के पामगढ़ इलाके में भी इसी तरह के हमले किए थे, जहां पीड़ितों को रॉड से पीटा गया और उनके मोबाइल फोन और नकदी लूट ली गई। जांजगीर-चंपा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विजय कुमार पांडेय ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लोहे की चार छड़, दो लाठियां, एक बेल्ट, चार दोपहिया वाहन, आरोपियों के सात मोबाइल फोन, तीन लूटे हुए मोबाइल फोन और 9,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ शिवरीनारायण पुलिस थाने में दो और पामगढ़ पुलिस थाने में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़Chhattisgarh Policeक्राइमएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल