लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने लड़के के हाथ में देखा iPhone और चला दी ताबड़तोड़ 20 गोलियां, मौके पर मौत

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 24, 2018 05:41 IST

कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में एक ऐसी घटना देखने को मिली है, जिसको जान आप भी हैरान हो जाएंगे

Open in App

वाशिंगटन, 24 मार्च;  कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में एक ऐसी घटना देखने को मिली है, जिसको जान आप भी हैरान हो जाएंगे। कैलिफोर्निया पुलिस ने यहां स्टीफन क्लार्क नाम के रहने वाले युवक पर अचानक से फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिससे युवक की मौत हो गई। असल में पुलिस ने युवक के हाथ में आईफोन को पिस्तौल समझ लिया था और 20 गोलियां चला दी। 

पुलिस ने 'गन, गन, गन' चिल्ला किया फायरिंग

दरअसल स्टीफन क्लार्क किसी घटना के मामले में  संदिग्ध था। जब पुलिस ने उससे हाथ ऊपर करने को कहा तो पुलिस ने हाथ में आईफोन देखकर  'गन, गन, गन' चिल्लाने लगे और उस शख्स को गोलियों से भून डाला। 

वीडियो में दिखा पुलिस  निहत्थे पर चला रही है गोली

द वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक घटना बुधवार रात की है। घटना का खुलासा बॉडी कैमरा फुटेज के माध्यम से सामने आया। इसमें आप साफ दिख रहा था कि दो पुलिस वालों ने एक निहत्थे व्यक्ति को गोलियों से भूनकर मार डाला। इसका एक वीडियो सैक्रामेंटो पुलिस डिपार्टमेंट के द्वारा भी जारी किया गया है। हालांकि पुलिस ने जो वीडियो जारी किया है उसमें कुछ साफ दिखाई नहीं दे रहा है। घटना स्थल पर मृतक के पास से कोई भी बंदूक नहीं मिली है। हां, शव के पास से आईफोन जरूर मिला है। 

पुलिस ने बचाव में यह कहा

पुलिस का दावा है कि संदिग्ध अश्वेत था और उसे कम से कम तीन गाड़ियां तोड़ते हुए और एक घर में घुसते हुए देखा गया था। इसकी खबर पहले पुलिस सर्विस नंबर 911 को दी गई थी। पुलिस ने कहा कि हेलीकॉप्टर में मौजूद अधिकारियों ने शख्स को फेंस पर से छलांग मारने से पहले पड़ोसी का कांच का दरवाजा तोड़ते देखा था। जिसके बाद ही उससे पकड़ने की कोशिश की जा रही थी। हालांकि घटना के बारे पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। 

टॅग्स :वाशिंगटनआइफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

विश्वTrump warns Venezuelan VP Delcy Rodríguez:सही से काम करिए नहीं तो मादुरो से भी बुरा हश्र करूंगा?, राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला उपराष्ट्रपति रोड्रिग्ज को दी चेतावनी

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला