लाइव न्यूज़ :

स्कूल जाने से पहले दादा-दादी से मिलने गया पोता?, घर पहुंचा तो हैरान?, आंगन में दादी की लहूलुहान लाश और कमरे में फंदे पर दादा, पिता को फोन कर सारी बात बताई?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2026 15:44 IST

बीकानेरः बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे धनपत का पोता तनु (12) स्कूल जाने के लिए निकला और दादा-दादी से मिलने घर पहुंचा।

Open in App
ठळक मुद्देबीकानेरः धनपत और जीतो दोनों अकेले रहते थे और उनके दो बेटे पास की ढाणी में रहते हैं। बीकानेरः लटके देख डर गया तथा दादा के मोबाइल फोन से पिता को फोन कर सारी बात बताई।बीकानेरः फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए और पुलिस ने आसपास के निवासियों से पूछताछ की।

बीकानेरःराजस्थान के बीकानेर जिले में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर मार डाला और बाद में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना लूणकरनसर क्षेत्र के कालवास गांव में हुई, जहां धनपत बावरी (60) और उनकी पत्नी जीतो बावरी (55) के शव उनके घर में पाए गए। पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि धनपत और जीतो दोनों अकेले रहते थे और उनके दो बेटे पास की ढाणी में रहते हैं। सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे धनपत का पोता तनु (12) स्कूल जाने के लिए निकला और दादा-दादी से मिलने उनके घर पहुंचा।

उन्होंने बताया कि तनु दादी की लहूलुहान लाश आंगन में और दादा को अंदर कमरे में फंदे पर लटके देख डर गया तथा दादा के मोबाइल फोन से पिता को फोन कर सारी बात बताई। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए और पुलिस ने आसपास के निवासियों से पूछताछ की।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद का लग रहा है। आशंका है कि धनपत ने पहले जीतो की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली। दोनों शवों को लूणकरनसर सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजयपुरराजस्थानहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो