लाइव न्यूज़ :

Bihar Crime: 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ वहशियों ने किया गैंग रेप, विरोध करने पर की बुरी तरह पिटाई

By एस पी सिन्हा | Updated: January 23, 2025 17:52 IST

बुजुर्ग महिला का यह भी कहना है कि उन्होंने वहशियों के हाथ-पैर जोड़े थे और गिड़गिड़ाई थी कि वो उन्हें छोड़ दें। लेकिन वहशियों ने उनकी पिटाई की और फिर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता उस दौरान मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आयामहिला का यह भी कहना है कि उन्होंने वहशियों के हाथ-पैर जोड़े थे और गिड़गिड़ाई थी कि वो उन्हें छोड़ देंलेकिन वहशियों ने उनकी पिटाई की और फिर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म घटना को अंजाम दिया

पटना: बिहार में लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां घर में घुसकर वहशियों ने एक 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। विरोध करने पर महिला की बुरी तरह से पिटाई की गई। वहशी शराब के नशे में थे। 

फिलहाल पुलिस ने दो दुष्कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दुष्कर्मियों की पहचान बिल्लू यादव के पुत्र विशाल कुमार और सदानंद यादव उर्फ बुच्चु यादव के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वहशी महिला के घर सिगरेट मांगने पहुंचे थे। इन लोगों ने सिगरेट मांगने के लिए महिला के घर का दरवाजा खटखटाया। उस वक्त महिला के बेटा और उनकी बहू घर में मौजूद थे। लेकिन इन लोगों ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद वहशी घर की दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गए।

कहा जा रहा है कि महिला की बहू और उसके पति घर के पीछे से भाग निकले, लेकिन बुजुर्ग महिला घर में ही फंस गई। उन लोगों ने महिला को पकड़ लिया और उन्हें उठा कर खेत में ले गए थे। पीड़िता उस दौरान मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। 

बुजुर्ग महिला का यह भी कहना है कि उन्होंने वहशियों के हाथ-पैर जोड़े थे और गिड़गिड़ाई थी कि वो उन्हें छोड़ दें। लेकिन वहशियों ने उनकी पिटाई की और फिर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए थे। 

पुलिस का कहना है कि महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पूरे मामले में बारीकी से अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों को फिलहाल गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

टॅग्स :बिहारक्राइमरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?