लाइव न्यूज़ :

दो भाई Internet से सीख कर प्रेशर कूकर में बनाते थे Drugs, पुलिस ने छापे मार जब्त किया 50 लाख रुपये का कच्चा माल

By आजाद खान | Updated: January 12, 2022 13:08 IST

क्राइम ब्रांच को इनके पास से 50 लाख रुपए का कच्चा माल मिला है जिससे ये घर पर ही ड्रग्स बनाते थे।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने प्रेशर कूकर में ड्रग्स बनाने वाले एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है।इस पर आरोप है कि ये इंटरनेट पर ड्रग्स बनाने को सिख कर घर में ही बनाते थे और फिर बाजार में बेचते थे।पुलिस को आरोपी के बड़े भाई को भी खोज रही है जो इस जुर्म का मुख्य आरोपी है।

बेंगालुरू: कर्नाटक सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) की एंटी-नारकोटिक्स यूनिट ने एक नाइजीरियाई (Nigeria) नागरिक को घर में ही प्रेशर कुकर का इस्तेमाल कर ड्रग्स बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह विदेशी घर में ड्रग्स (Drugs) बनाता था और घरेलु और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेचता था। क्राइम ब्रांच को इसके खिलाफ शिकायत मिली थी जिस पर कार्रवाई करते हुए इसे गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस वारदात का मुख्या आरोपी गिरफ्तार नाइजीरियाई नागरिक है जो इस रेड के बाद से ही फरार है। अधिकारियों को इसके पास से कई सामान भी मिले हैं जिसे वह ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल करता था। क्राइम ब्रांच इसके बड़े भाई की भी तालाशी में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, नाइजीरियाई नागरिक रिचर्ड मबुदु सिरिल अपने बड़े भाई के साथ साल 2019 में बिजनेस वीजा पर भारत में आया था। इधर-उधर रहने के बाद दो महीने पहले ही इन दोनों ने तरबानाहल्ली ने अपना बसेरा डाला था। वे यहां से ही अपने जुर्म को अंजाम देते थे। क्राइम ब्रांच के अनुसार, रेड के दौरान आरोपी के पास से 50 लाख का कच्चा माल मिला है जो वह ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल करता था। पुलिस ने उनके पास से 930 ग्राम मिथाइलसल्फोनीलमीथेन, 580 ग्राम सोडियम हाइड्रॉक्साइड क्रिस्टल, पांच लीटर एसिड, एक 10 लीटर प्रेशर कुकर, एक पाइप, एक डिजिटल वजन करने वाली मशीन, दो मोबाइल और एक स्कूटर सहित 50 लाख रुपए जब्त किए है। 

इंटरनेट पर सिख कर प्रेशर कुकर में बनाते थे आरोपी ड्रग्स

पुलिस ने बताया कि दोनों भाईयों पर आरोप है कि वे इंटरनेट पर सिख कर घर में ही ड्रग्स बनाते थे और इसे देसी-विदेशी बाजारों में बेचते थे। उनका यह भी कहना है कि वे ड्रग्स को बनाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते थे। वे कच्चा माल को प्रेशर कुकर में पका कर उससे निकले भांप को जमा करते थे और बाद में इसे ड्रग्स का रुप देकर बाजार में बेचते थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर मामला दर्ज कर लिया है और उसे दूसरे भाई की तलाश में लग गई है।

टॅग्स :क्राइमBangaloreक्राइम न्यूज हिंदीनाइजीरियाNigeria
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया