लाइव न्यूज़ :

आपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2026 19:37 IST

Kempegowda International Airport: महिला दक्षिण कोरिया जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले आव्रजन संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देKempegowda International Airport: आपत्तिजनक तरीके से कई बार छुआ तथा जबरदस्ती गले लगाया।Kempegowda International Airport: अहमद को 19 जनवरी को हुई कथित घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है। Kempegowda International Airport: महिला ने दावा किया कि जब उसने कर्मचारी की हरकत का विरोध किया।

बेंगलुरुबेंगलुरु के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक ‘ग्राउंड स्टाफ’ ने सुरक्षा जांच के दौरान एक दक्षिण कोरियाई महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद अफ्फान अहमद (25) के रूप में हुई है, जो एक निजी विमानन कंपनी का संविदा कर्मचारी है।

पुलिस ने बताया कि अहमद को 19 जनवरी को हुई कथित घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कथित घटना हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर उस समय हुई, जब महिला दक्षिण कोरिया जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले आव्रजन संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर रही थी।

अधिकारी के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि कर्मचारी उसके बैग से ‘बीप’ की आवाज आने का दावा कर नियमित जांच के बहाने उसे पुरुष शौचालय के पास एक स्थान पर ले गया और फिर उसे आपत्तिजनक तरीके से कई बार छुआ तथा जबरदस्ती गले लगाया।

अधिकारी के मुताबिक, महिला ने दावा किया कि जब उसने कर्मचारी की हरकत का विरोध किया, तो वह वहां से भाग गया। उन्होंने बताया कि महिला ने घटना की सूचना तुरंत हवाई अड्डे के सुरक्षाकर्मियों को दी, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदक्षिण कोरियाबेंगलुरुकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो