लाइव न्यूज़ :

चलो बेटी मंदिर से आते है?, पूजा के बाद 25 वर्षीय बेटी पर 55 वर्षीय मां ने कुल्हाड़ी से किया हमला, मानव बलि का संदेह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2025 15:52 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘एक घटना हुई है जिसमें एक महिला ने अपनी बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देनिजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।गंभीर चोटें आयी हैं। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।महिला का अक्सर अपने पति से झगड़ा होता था और वह अपनी मां के घर आ जाती थी।

बेंगलुरुः पूर्वोत्तर बेंगलुरु के एक मंदिर के अंदर 25 वर्षीय महिला पर उसकी मां द्वारा कुल्हाड़ी से हमला किए जाने के बाद पुलिस इसकी मानव बलि के एक संदिग्ध मामले के तौर पर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार दोपहर को हुई। थानिसांद्रा मेन रोड पर अग्रहारा लेआउट स्थित हरिहरेश्वर मंदिर में सुबह की पूजा के बाद 55 वर्षीय महिला ने अपनी बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसे गर्दन में गहरी चोटें आयी हैं। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाएं बुधवार सुबह लगभग 4.30 बजे मंदिर पहुंचीं, थोड़ी देर प्रार्थना की और फिर बैठ गईं। हमले के वक्त युवती की चीखें सुनकर वहां से गुजर रहे लोग आए और उसकी मां को वहां से हटाया तथा पुलिस को घटना की सूचना दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘एक घटना हुई है जिसमें एक महिला ने अपनी बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

जिसमें उसे गंभीर चोटें आयी हैं। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हम फुटेज की जांच कर रहे हैं।’’ घायल महिला अपने पति के साथ रहती है, जो अनेकल में एक बुनकर है जबकि उसकी मां अपने पति के साथ संपिगेहल्ली में रहती है। पुलिस ने बताया कि महिला का अक्सर अपने पति से झगड़ा होता था और वह अपनी मां के घर आ जाती थी।

वह अपनी वैवाहिक समस्याओं से राहत पाने के लिए अपनी मां के साथ मिलकर हाल ही में विशेष पूजा-अर्चना कर रही थी। आरोपी महिला ने कथित तौर पर एक ज्योतिषी से परामर्श किया था। पुलिस अब पूछताछ के लिए ज्योतिषी का पता लगाने की कोशिश कर रही है और घायल महिला के ठीक होने का इंतजार कर रही है ताकि उसका बयान दर्ज किया जा सके और घटनाक्रम को जोड़ा जा सके।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरुPolice ASIकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो