लाइव न्यूज़ :

बेगूसरायः नाबालिग लड़की का अपहरण, तीन दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सुनसान जगह पर छोड़कर भागे

By एस पी सिन्हा | Updated: October 16, 2021 17:24 IST

बिहार में बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र का मामला है. पीड़िता ने तीन लोगों को आरोपित बनाया है. पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देघटना के विरोध में आयशा के कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया.सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है.

पटनाः बिहार में बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 अक्टूबर की रात 13 वर्षीय एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था.

इस घटना के बाद पीड़िता के द्वारा चार दिनों तक थानों से लेकर एसपी ऑफिस तक चक्कर लगाया जाता रहा. लेकिन मामला शुक्रवार की रात महिला थाना में दर्ज किया गया. वहीं, इस घटना के विरोध में आयशा के कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.

नवरात्र के दौरान दरिंदों के द्वारा अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिये जाने से लोग काफी आक्रोशित हो गये हैं. इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है. पीड़ित का पक्ष कहना है कि पुलिस ने पीड़िता को थाने से भगा दिया था. उनलोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपितों को बचाने के प्रयास में पुलिस लगी है.

बताया जाता है कि दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को सुबह सुनसान जगह पर छोड़कर भाग गए थे. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 11 अक्‍टूबर की रात खाना खाने के बाद कुछ सामान लाने वह दुकान जा रही थी. रास्‍ते में गांव के तीन युवकों विकास तांती, संतोष तांती एवं मनीष सहनी ने उसका अपहरण कर लिया. वे जबरन उसे खींचते हुए एक खेत में ले गए. वहां तीनों ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया. पूरी रात उनलोगों ने उसकी अस्‍मत लूटी. सुबह होने पर आंख बंद कर उसे गांव के नजदीक छोड़ दिया.

यह धमकी भी दी कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार डालेंगे. उधर रातभर गायब लड़की तलाश में परिजन परेशान थे. सुबह जब वह बदहवासी की हालत में घर पहुंची तो उसे देखकर सभी सकते में आ गए. परिजनों ने पूछा तो लड़की ने पूरी आपबीती सुना दी. इसके बाद स्‍वजन भगवानपुर थाने पहुंचे.

आरोप है कि वहां की पुलिस ने प्राथमिकी करने से इंकार कर दिया. थक-हार कर पीड़िता महिला थाने पहुंची. वहां भी प्राथमिकी नहीं की गई. उसे डीएसपी के पास जाने को कहा गया. पीड़ित पक्ष का कहना है कि वहां भी उसे दुत्‍कार दिया गया. इसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार से न्याय की गुहार लगाने पहुंची.

पीड़िता के परिवार का कहना है कि लगभग चार दिनों तक मामला दर्ज करवाने के लिए वो थाने से लेकर एसपी ऑफिस के चक्कर काटते रहे. किसी ने उनकी मदद नहीं की. आखिर में विजयादशमी की रात महिला थाने में पीड़िता ने आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया. उधर, मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है.

महिला थाने के द्वारा आज पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है. इस बीच एक आरोपित ने लडकी के पिता को काल कर धमकी दी है. इसका आडियो वायरल हो रहा है. महिला थानाध्यक्ष अवंती कुमारी ने बताया की मामला संज्ञान में आते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर प्राथिमिकी दर्ज की गई है. पीड़िता ने तीन लोगों को आरोपित बनाया है. पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट