लाइव न्यूज़ :

भगवान को शुक्रिया, गले में लिपटे मोटे दुपट्टे के कारण तेंदुए के दांत गर्दन तक नहीं पहुंच पाए?, मांकर्णा शिवराम नेटके की जान बची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2026 14:51 IST

Beed: वन रेंज अधिकारी अमोल घोडके ने कहा, ‘‘हम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए घटनास्थल पर 'कैमरा ट्रैप' लगाएंगे। यदि खतरा बना रहता है तो हम वरिष्ठ अधिकारियों से पिंजरा लगाने की अनुमति मांगेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देगर्दन को अपने दांतों से दबोचने की कोशिश करने लगा।आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान तुरंत मदद के लिए दौड़े।बीड के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Beed:महाराष्ट्र के बीड जिले में 45 वर्षीय एक महिला पर तेंदुए ने हमला किया लेकिन उसके गले में लिपटे मोटे दुपट्टे के कारण तेंदुए के दांत उसकी गर्दन तक नहीं पहुंच पाए और महिला की जान बच गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर को शिरूर कासार तहसील के एक खेत में हुई। उन्होंने बताया कि शिरूर कासार तहसील के कोलवाडी की निवासी मांकर्णा शिवराम नेटके अपने खेत में काम करने के लिए रूपूर शिवर गई थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने सुबह पास के पहाड़ी इलाके से तेंदुए के दहाड़ने की आवाज सुनी थी लेकिन खेतों में काम कर रहे लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जब नेटके अपने काम में व्यस्त थीं तभी एक तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया और उनकी गर्दन को अपने दांतों से दबोचने की कोशिश करने लगा।

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया, "सौभाग्यवश, महिला ने अपने गले में एक मोटा दुपट्टा लपेटा हुआ था। हमलावर तेंदुए का जबड़ा उस दुपटटे में उलझ गया और उसके दांत महिला के गले तक नहीं पहुंच सके।" महिला की चीखें सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान तुरंत मदद के लिए दौड़े।

लोगों को अपनी ओर आता देख तेंदुआ भाग गया। इस हमले में नेटके के शरीर पर तेंदुए के पंजों से घाव हो गए। उन्हें तुरंत स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बीड के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

वन रेंज अधिकारी अमोल घोडके ने कहा, ‘‘हम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए घटनास्थल पर 'कैमरा ट्रैप' लगाएंगे। यदि खतरा बना रहता है तो हम वरिष्ठ अधिकारियों से पिंजरा लगाने की अनुमति मांगेंगे।" वन विभाग ने नेटके के परिवार को सरकारी नियमों के अनुसार वित्तीय सहायता मुहैया कराने का भी आश्वासन दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला