लाइव न्यूज़ :

6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

By संदीप दाहिमा | Updated: May 28, 2025 15:26 IST

बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात की कोतवाली पुलिस ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को बुधवार को एक मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्दे6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात की कोतवाली पुलिस ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को बुधवार को एक मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले रविंद्र के रूप में हुई है, जिसने 27 मई को अपने गांव की छह वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। खुर्जा के पुलिस क्षेत्राधकारी (सीओ) विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता के परिवार द्वारा खुर्जा थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद रविंद्र के खिलाफ बीएनएस और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीओ ने कहा कि बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक ग्रामीण के ट्यूबवेल के पास सो रहा है। जब पुलिस की एक टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए मौके पर पहुंची, तो आरोपी रविंद्र ने पुलिस पर गोली चला दी। चौहान ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। आरोपी को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और कुछ कारतूस बरामद किए हैं। नाबालिग पीड़िता का फिलहाल मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेशरेपक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल