लाइव न्यूज़ :

बिहार के अलग-अलग जिलों में रामनवमी के मौके पर भड़की हिंसा के बाद माहौल तनवापूर्ण, सासाराम में घर छोड़कर भाग रहे हैं लोग

By एस पी सिन्हा | Published: April 01, 2023 5:33 PM

पुलिस ने हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बिहार पुलिस ने नालंदा में दो और सासाराम में दो केस दर्ज किए हैं। इस मामले में दोनों जिलों से अबतक 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे नालंदा और रोहतास में सबसे अधिक बवाल हुआ पुलिस ने हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी हैइस मामले में दोनों जिलों से अबतक 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है

पटना:बिहार के कई जिलों में रामनवमी जुलूस के दौरान भड़की हिंसा के बाद तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। नालंदा और रोहतास में सबसे अधिक बवाल हुआ। पुलिस ने हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बिहार पुलिस ने नालंदा में दो और सासाराम में दो केस दर्ज किए हैं। इस मामले में दोनों जिलों से अबतक 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि फिलहाल दोनों जिलों में हालात नियंत्रण में हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों जगहों पर पुलिसकर्मी, महिला समेत दर्जनों लोग घायल हुए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशान ने धारा-144 लगा दी है। वरीय पदाधिकारी घटना स्थल पर कैम्प कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। सासाराम के बाद नालंदा के बिहार शरीफ में भी रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव के बाद हिंसा भड़क गई थी। वैसे तो फिलहाल अब दोनों शहरों में शांति है। लेकिन तनाव कम नहीं हुआ है। 

सासाराम में हिंसा का खौफ ऐसा है कि कुछ लोग घर छोड़ कहीं और चले गए तो कुछ लोग पलायन को लेकर सामान बांध रहे हैं। शेरशाह का शहर सासाराम  में हिंसा की आग की ऐसे जली कि लोग सिहर उठे। सासाराम के एक हिंसाग्रस्त इलाके में घर खाली करके जा रहे एक दंपती ने पुलिस प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। घर के मुखिया ने बताया कि जब हम लोगों की रखवाली ही कोई नहीं कर रहा तो यहां कैसे रहेंगे?'' 

पीड़ित परिजनों का कहना है कि घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गए। बेटियों के शादी के लिए रखे आभूषण जलकर खाक हो गए। अब खाने पीने के लिए भी लाले पड़ गए हैं। तो फिर यहां रहने का क्या फायदा? अपने बचे खुचे सामान को समेटकर जाने की तैयारी कर रही महिला ने आरोप लगाया कि प्रशासन के सामने हमारे घरों में आग लगाई गई। 

सामान जलाकर राख कर दिया गया। जब हम लोगों ने मदद की गुहार लगाई तो पुलिस-प्रशासन की ओर से कहा गया कि आप लोग पहले जान बचाइए। जिंदगी रहेगी तो कितने ही घर मिल जाएंगे। इसलिए हम मजबूरी में भाग रहे हैं।

इस बीच, गया में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र में बवाल की खबर सामने आई है। यहां भी रामनवमी शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में झड़प हुई। पुलिस पर भी पथराव किया गया, जिसमें दो जवान चोटिल हुए हैं। जबकि भागलपुर जिले के नवगछिया के खरीक में मूर्ति विसर्जन के बाद दो समुदायों के बीच झड़प हुई। 

इसमें एक महिला के घायल होने की खबर है। नवगछिया एसडीपीओ ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। शांति कायम की जा रही है। वहीं, औरंगाबाद के रफीगंज में लोहरगली मोड़ के पास रामनवमी जुलूस के दौरान मारपीट में राहुल कुमार और आयुष कुमार घायल हो गए।

टॅग्स :सासारामबिहारराम नवमीBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari Rape Case: 12 साल की नाबालिग का अपहरण कर चार दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म, नशे का इंजेक्शन देकर करते रहे हैवानियत, 9 मई को बहला-फुसलाकर किया अगवा

भारतSushil Modi Death News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश अस्वस्थ, सुशील मोदी निधन की खबर से गहरा सदमा!, वाराणसी भी नहीं पहुंचे...

भारतSushil Modi Passes Away: 'राजकीय सम्मान के साथ होगा सुशील मोदी का अंतिम संस्कार', नीतीश कुमार ने किया ऐलान

भारतसुशील मोदी: ईसाई मित्र से की शादी, मेहमानों को भोज के बजाय सिर्फ़ कोल्ड ड्रिंक पिलाई, बेटे की शादी में भी नहीं छपवाए कार्ड, जानें निजी जीवन के बारे में

भारतSushil Kumar Modi Dies: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के निधन से टूटे अश्विनी चौबे, ऑन कैमरे फूट-फूट कर रोए नेता; देखें वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टGujarat 2 Students Molesting: शिक्षक ने की 'गंदी बात', एफआईआर दर्ज

क्राइम अलर्टLatehar-Badaun Rape News: 26 वर्षीय शिक्षक ने नौ वर्षीय छात्रा से किया दुष्कर्म, महिला ने मौलवी पर बलात्कार का आरोप लगाया, मामला दर्ज

क्राइम अलर्टKarnataka Crime: गर्लफ्रेंड के मैसूर न जाने से नाराज प्रेमी बना कातिल, घर में घुसकर चाकू से गोदा

क्राइम अलर्टPakistan: मां का शारीरिक शोषण देख खून खौल उठा, नशेड़ी पिता को बेटे ने उतारा मौत के घाट

क्राइम अलर्टPrivate school hostel rape: छात्रावास में आठ साल की बच्ची से हैवानियत, निजी स्कूल मालिक मुनिराज मोदी अरेस्ट, केस नहीं दर्ज करने वाले दरोगा पर एक्शन