लाइव न्यूज़ :

CRIME NEWS: दलित बच्ची से अश्लील हरकत करने के दोषी को 7 साल की सजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2024 21:42 IST

CRIME NEWS: एक विशेष पॉक्सो अदालत ने सात साल की दलित बच्ची से खेत में अश्लील हरकत करने के दोषी 40 वर्षीय व्यक्ति को शुक्रवार को 7 साल के कारावास की सजा सुनाई और 18,000 रुपये जुर्माना लगाया।

Open in App

CRIME NEWS: एक विशेष पॉक्सो अदालत ने सात साल की दलित बच्ची से खेत में अश्लील हरकत करने के दोषी 40 वर्षीय व्यक्ति को शुक्रवार को 7 साल के कारावास की सजा सुनाई और 18,000 रुपये जुर्माना लगाया। विशेष लोक अभियोजक कौलेश्वर नाथ पांडेय और अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया की घटना औराई जिले के एक गांव में 30 मार्च, 2024 की शाम को हुई थी जब घर के सामने खेलते समय बच्ची अचानक लापता हो गई थी। पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि कुछ लोगों ने गेंहू के खेत में पिंटू चौबे नामक व्यक्ति को बच्ची को बहला फुसला कर ले जाते हुए देखा और उसका वीडियो बनाते हुए पीछा किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते हुए चौबे को पकड़ा था। एसपी ने बताया इस मामले में बच्ची के पिता की तहरीर पर एक अप्रैल को चौबे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं, पॉक्सो अधिनियम और एससी / एसटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। विशेष सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) मधु डोगरा की अदालत ने शुक्रवार को चौबे को सजा सुनाई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?