लाइव न्यूज़ :

यूपी: इंसान बना हैवान, 65 साल के बुजुर्ग ने कुत्ते के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरी वारदात

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 28, 2023 14:49 IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 65 साल के कलयुगी बुजुर्ग ने एक पालतू कुत्ते से दुष्कर्म किया है, मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने फौरन एक्शन लिया और आरोपी को कुत्ते के मालिक की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 65 साल के कलयुगी बुजुर्ग ने किया पालतू कुत्ते के साथ दुष्कर्मआरोपी बुजुर्ग का पहले से महिलाओं और बच्चों के साथ कथित छेड़छाड़ का इतिहास रहा हैपुलिस ने आरोपी को समाज के लिए हानिकारक मानते हुए कुत्ते के मालिक की शिकायत पर गिरफ्तार किया

बुलंदशहर: एक कलयुगी बुजुर्ग ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया है, जिससे सारी इंसानियत शर्मसार हो गई। जी हां, बुलंदशहर पुलिस ने 65 साल के ऐसे बुजुर्ग अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिस पर पालतू कुत्ते से दुष्कर्म का आरोप लगा है। खबरों के अनुसार अपराधी द्वारा की गई इस निंदनीय अपराध की पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी आरोपी की पहचान अनिल शर्मा के रूप में दर्ज की गई  है, जिसका पहले से महिलाओं और बच्चों के साथ कथित छेड़छाड़ करने का इतिहास रहा है। आरोपी अनिल ने इस घृणित घटना को कोतवाली नगर पुलिस स्टेशन के बीसा कॉलोनी इलाके में अंजाम दिया। अनिल शर्मा ने टाइगर नाम के पालतू कुत्ते को अपनी हवस का शिकार बनाया और जब वो निंदनीय हरकत को अंजाम दे रहा था तो पड़ोसी ने घटना का वीडियो बना लिया और फौरन कुत्ते के मालिक प्रेमचंद वर्मा को वारदात के बारे में जानकारी दी।

मामले में जैसे ही कुत्ते के मालिक प्रेमचंद वर्मा को अवगत कराया गया वो फौरन वीडियो समेत पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी अनिल शर्मा के खिलाफ पशु अत्याचार की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया। पुलिस ने भी अनिल की करतूत को अक्षम्य और समाज के लिए खतरनाक मानते हुए उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया।

घटना के मामले में एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कुत्ते के मालिक प्रेमचंद वर्मा की तहरीर पर आरोपी अनिल शर्मा की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा ने जैसी हरकत की है, वो किसी स्वस्थ्य मानसिकता वाले व्यक्ति की नहीं हो सकती है। इस लिहाज अनिल पूरे समाज के लिए खतरा है। ऐसा मानते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। जांच अधिकारी आरोपी अनिल शर्मा को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सबूत जुटा रहे हैं और उसे कानून के प्रावधान के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

आरोपी अनिल शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले शिकायतकर्ता प्रेमचंद वर्मा ने अपने आरोप में इस बात का खुलासा किया कि अनिल इस तरह की हरकत पहले बी कर चुका है। उसके कुकृत्य के कई वीडियो पहले से लोगों के पास मौजूद हैं। कई बार लोगों ने ऐसा न करने की चेतावनी दी थी बावजूद उसके वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जिसके कारण अंत में उन्हें हारकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर विवश होना पड़ा।

टॅग्स :बुलंदशहरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया