लाइव न्यूज़ :

केरल: 12 साल के बच्चे ने यूट्यूब पर देखकर बनाया अंगूर का शराब, पिलाया दोस्त को और फिर....

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2022 13:11 IST

मामले में बोलते हुए पुलिस ने बोला कि आरोपी ने शराब बनाने के तरीके पर यह बोला है। नाबालिग ने बताया, ‘‘ शराब बनाने के बाद उसने यूट्यूब पर देखे गए एक वीडिया के अनुसार इसे एक बोतल में भरा और जमीन के नीचे दबा दिया।’’

Open in App
ठळक मुद्देतिरुवनंतपुरम में 12 साल के नाबालिग बच्चे द्वारा शराब बनाने का मामला सामने आया है। उसने बताया कि वह यूट्यूब पर वीडियो देखकर अंगूर का शराब बनाया था। बच्चे के मां को पता था फिर भी वह उसे रोक नहीं पाई थी, मामला दर्ज हो गया है।

तिरुवनंतपुरम:केरल के तिरुवनंतपुरम में 12 साल के लड़के ने यूट्यूब पर एक वीडियो को देखकर अंगूर से शराब बनाई और उसे अपने एक सहपाठी को पिला दी, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। बताया जा रहा है कि सहपाठी ने शराब पीने के बाद ही उल्टी करनी शुरू कर दी और उसे नजदीकी चिरायिनकीझू में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

पुलिस ने किया मामल दर्ज 

पुलिस ने बताया कि बाद में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को हुई और पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर एक मामला दर्ज किया है। 

इस तरिके से माइनर ने बनाई शराब

मामले में पुलिस ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान लड़के ने बताया कि उसने अपने माता-पिता द्वारा खरीदे अंगूर का इस्तेमाल कर शराब बनाई थी। लड़के ने कहा कि उसने इसमें कोई अन्य एल्कोहोल नहीं मिलाया था। शराब बनाने के बाद उसने यूट्यूब पर देखे गए एक वीडिया के अनुसार इसे एक बोतल में भरा और जमीन के नीचे दबा दिया।’’ 

पुलिस ने बताया कि लड़के की मां को पता था कि वह शराब बनाने में हाथ आजमा रहा है, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। 

जहरीली शराब के कारण गुजरात में गई कई जान

इससे पहले कांग्रेस ने गुजरात में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत होने की घटना को लेकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस मामले की जांच उच्च न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश से कराई जानी चाहिए। मुख्य विपक्षी पार्टी ने यह आरोप भी लगाया कि गुजरात में भाजपा सरकार के संरक्षण में नशे का कारोबार हो रहा है। 

राहुल गांधी ने ट्वीट कर भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ ‘ड्राई स्टेट गुजरात में ज़हरीली शराब पीने से कई घर उजड़ गए। वहां लगातार अरबों रुपये के मादक पदार्थ भी बरामद हो रहे हैं। यह बेहद चिंता की बात है। बापू (महात्मा गांधी) और सरदार पटेल की धरती पर, ये कौन लोग हैं जो धड़ल्ले से नशे का कारोबार कर रहे हैं? इन माफिया को कौन सी सत्ताधारी ताक़तें संरक्षण दे रही हैं?’’ उल्लेखनीय है कि गुजरात में शराबबंदी कानून लागू है। 

प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी उठाए सवाल

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सवाल किया, ‘‘गुजरात में जहरीली शराब के चलते 45 से अधिक लोगों की मृत्यु का जिम्मेदार कौन है? ऊपर से शराबबंदी का लेबल लगाकर, शराब के अवैध कारोबार को संरक्षण सरकार के कौन लोग दे रहे हैं?’’ उन्होंने कहा, ‘‘बापू की धरती इन सवालों के जवाब चाहती है। भाजपा सरकार अवैध शराब के कारोबार को सरंक्षण के सवाल से भाग रही है।’’ 

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘तथाकथित शराबबंदी वाले गुजरात में जहरीली शराब पीने की वजह से 45 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा लोग जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।’’ 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीकेरलchildशराबPoliceयू ट्यूबयुट्यूब वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल