लाइव न्यूज़ :

सरकारी अस्पताल को तीन ऑक्सीजन जनरेटर देगी यारा इंडिया

By भाषा | Updated: May 10, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली दस मई खाद उत्पादक कंपनी यारा इंडिया कोरोना संक्रमण से बुरी तरह चरमरा गई स्वास्थ सेवाओं की सहायता करने के लिए उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पताल को जल्द तीन पोर्टेबल ऑक्सीजन जनरेटर प्रदान करेगी।

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि देश कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति से गुजर रहा है। यारा इंडिया ने इस स्थिति में मदद करने का निर्णय किया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक संजीव कंवर ने कहा, ‘‘कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप पूरे देश पर हुआ है। वर्तमान में देशभर में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को हम तीन ऑक्सीजन जनरेटर देंगे। जो 11 मई तक प्रदेश के अस्पताल में स्थापित कर दिए जायेंगे। एक जेनरेट की उत्पादन क्षमता 45 लीटर प्रति मिनट है।’’

यारा इंडिया दरअसल कृषि के साथ-साथ पर्यावरण के लिए समाधान प्रदान करने वाली कंपनी है और यह देश में पिछले 25 वर्षों से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारतबंगाल में 200 सीटें जीतेंगे?,  हिमंत बिस्व सरमा ने कहा-ममता दीदी पूरी तरह घबराई हुई हैं, पीएम मोदी को गाली दे रही, वीडियो

क्रिकेटमुझे आज भी बुरा लगता, मुझे माफ करना बॉस?, आखिर क्यों रोहित शर्मा से माफी मांगे कृष्णमाचारी श्रीकांत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम