लाइव न्यूज़ :

वोकहार्ट ने स्पूतनिक के उत्पादन, आपूर्ति के लिए दुबई की कंपनी के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 12:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त दवा कंपनी वोकहार्ट ने शुक्रवार को कहा कि उसने दुबई की कंपनी एनसो हेल्थकेयर और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) की सहायक कंपनी के साथ कोविड-19 टीका स्पूतनिक के उत्पादन और आपूर्ति के लिए एक समझौता किया है।

वोकहार्ट ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि उसने स्पूतनिक वी, स्पूतनिक लाइट टीके के उत्पादन एवं आपूर्ति के लिए एनसो और ह्यूमन वैक्सीन एलएलसी के साथ एक समझौता किया है, जो आरडीआईएफ की प्रबंधन कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई है।

ह्यूमन वैक्सीन एलएलसी से सफल प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को लेकर जरूरी मंजूरी और अन्य शर्तों के अधीन, कंपनी एनसो के लिए स्पूतनिक वी और स्पूतनिक लाइट टीकों की 62 करोड़ खुराक तक का उत्पादन और आपूर्ति करेगी।

वोकहार्ट ने कहा, "स्पूतनिक वी और स्पूतनिक लाइट की 62 करोड़ खुराक तक के उत्पादन के अनुबंध के लिए समझौते की अवधि जून 2023 तक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम