लाइव न्यूज़ :

स्वर्ण ईटीएफ में मुनाफा वसूली से नवंबर में 141 करोड़ रुपये की निकासी

By भाषा | Updated: December 9, 2020 17:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर लगातार सात महीने तक निवेश प्रवाह जारी रहने के बाद सोने के एक्सचेंज ट्रेडिड फंड (ईटीएफ) में नवंबर माह के दौरान निवेशकों की मुनाफा वसूली के चलते 141 करोड़ रुपये की निकासी हुई।

इसके मुकाबले एक साल पहले इसी माह में स्वर्ण ईटीएफ में आठ करोड़ रुपये का निवेश प्रवाह हुआ था। एसोसियेसन आफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के पास उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

स्वर्ण ईटीएफ में हालांकि अप्रैल 2020 से निवेश प्रवाह जारी है लेकिन जुलाई के बाद इसकी रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है। मासिक आधार पर यदि देखा जाये तो जनवरी 2020 में निवेशकों ने स्वर्ण ईटीएफ में शुद्ध रूप से 202 करोड़ रुपये का निवेश किया। उसके बाद फरवरी में यह राशि उछलकर 1,483 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। लेकिन इसके बाद मार्च में इसमें मुनाफा वसूली देखी गई और 195 करोड़ रुपये की निकासी हुई।

अप्रैल 2020 से एक बार फिर निवेश प्रवाह शुरू हुआ और माह के दौरान 731 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। इसके बाद मई में 815 करोड़ रुपये, जून में 494 करोड़ रुपये, जुलाई में 921 करोड़ रुपये, अगस्त में 908 करोड़ रुपये, सितंबर में 597 करोड़ रुपये, अक्टूबर में 384 करोड़ रुपये और अंत में पिछले माह नवंबर में स्वर्ण ईटीएफ से शुद्ध रूप से 141 करोड़ रुपये की निकासी की गई।

मार्निंगस्टार इंडिया में सहायक शोध निदेशक प्रबंधक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा करीब करीब पूरे साल बिना किसी बाधार के लगातार बढ़ते जाने के बाद हाल के दिनों में सोने के दाम इसके सर्वकालिक उच्चस्तर से नीचे आये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके साथ ही कोविड-19 टीके को लेकर सकारात्मक समाचारों के आने, अर्थव्यवस्थाओं के सामान्य स्थिति के तरफ जाने और इक्विटी बाजारों का कामकाज तेज होने से आने वाले दिनों में सोने के दाम को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है।’’

इस स्थिति को देखते हुये हुये और सोने के मौजूदा मूल्य स्तर को ध्यान में रखते हुये निवेशकों को मुनाफा वसूली का यह बेहतर समय लगता है। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमतों पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घटबढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!