लाइव न्यूज़ :

भावनगर को कंटेनर केंद्र के रूप में विकसित करेंगे, 1,000 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद : मांडविया

By भाषा | Updated: April 11, 2021 10:34 IST

Open in App

(नमिता तिवारी)

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल वैश्विक स्तर पर मांग में बढ़ोतरी के बीच घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र गुजरात के भावनगर को कंटेनर केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रहा है। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री मनसुख मांडविया ने यह जानकारी दी।

मांडविया ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि सरकार ने कंटेनरों के विनिर्माण के लिए पायलट परियोजनाएं शुरू की हैं।

उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद कंटेनर उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करना है। इसके जरिये निजी क्षेत्र से 1,000 करोड़ रुपये का निवेश हासिल करने और एक लाख रोजगार के अवसरों के सृजन का लक्ष्य है।

यह कदम वैश्विक स्तर पर कंटेनरों की कमी की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। आपूर्ति प्रभावित होने तथा मांग के झटकों की वजह से भारत का कंटेनर से संबंधित कारोबार प्रभावित हुआ है।

मांडविया ने कहा, ‘‘भारत को हर साल 3.5 लाख कंटेनरों की जरूरत होती है। भारत में कंटेनरों का उत्पादन नहीं होता और हमें मुख्य रूप से वैश्विक उत्पादक चीन पर निर्भर रहना पड़ता है। हम गुजरात के भावनगर को कंटेनर केंद्र के रूप में विकसित करना चाहते हैं। हमने वहां कंटेनरों के पायलट आधार पर उत्पादन के लिए 10 स्थानों का चयन किया है।’’

मंत्री ने कहा कि पायलट परियोजनाएं सफल रही हैं।

उन्होंन कहा कि पोत परिवहन मंत्रालय ने पिछले छह माह के दौरान रि-रोलिंग और फर्नेस निर्माताओं की मदद से भावनगर में कंटेनर उत्पादन को प्रोत्साहन के लिए कई कदम उठाए हैं।

मांडविया ने कहा, ‘‘हमें इस क्षेत्र में निजी क्षेत्र से 1,000 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है। साथ ही हमें स्थानीय स्तर पर एक लाख रोजगार के अवसरों के सृजन का भी भरोसा है।’’

मंत्री ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम