लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सऐेप ने निजता नीति शर्तों से जुड़ा अपना फैसला वापस लिया

By भाषा | Updated: May 7, 2021 18:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई व्हाट्सऐप ने अपनी विवादित निजता नीति से जुड़ा अपडेट स्वीकार करने के लिए उपयोगकर्ताओं को दी गयी 15 मई तक की समयसीमा से जुड़ा फैसला वापस ले लिया है और कहा है कि शर्तों को स्वीकार न करने पर भी खाते हटाए नहीं जाएंगे।

गौरतलब है कि व्हाट्सऐप की प्रस्तावित नीति पर उपयोगकर्ताओं ने अपने डाटा के अधिकार को लेकर चिंताएं जताई थी। ब्हाट्ऐप के तमाम उपयोगकर्ताओं ने कहा कि नयी नीति के तहत उनका डेटा व्हाट्सऐप का स्वामित्व रखने वाली कंपनी फेसबुक के साथ शेयर किए जाएगा।

इसको लेकर इस निशुल्क मैसेजिंग एवं कॉलिंग सेवा देने वाले कंपनी की काफी आलोचनाएं हो रही थीं।

व्हाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने पीटीआई से कहा कि नीति से जुड़े अपडेट को स्वीकार न पर 15 मई को कोई खाता डिलीट नहीं किया जाएगा।

उन्होंने ईमेल के जरिए भेजे गए एक सवाल के जवाब में शुक्रवार को कहा, "इस अपडेट की वजह से 15 मई को कोई भी खाता डिलीट नहीं किया जाएगा और भारत में किसी की भी व्हाट्सऐप सेवा बंद नहीं की जाएगी। हम लोगों को अगले कुछ हफ्तों में नयी जानकारी भेजेंगे।"

प्रवक्ताे ने कहा कि जहां नयी सेवा शर्तों का अपडेट पाने वाले ज्यादातर उपयोगकर्ताओं ने उसे स्वीकार कर लिया ह, कुछ लोगों के पास अब भी यह अपडेट नहीं पहुंचा है।

प्रवक्ता ने हालांकि साफ नहीं किया कि कंपनी ने किन कारणों से अपने रुख में बदलाव किया और इन शर्तों को स्वीकार करने वाले उपयोगकर्ताओं की संख्या का भी खुलासा नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd ODI: बांग्लादेश ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2-1 से ODI सीरीज़ जीती, शांतो का शतक और रहमान ने झटके 5 विकेट

क्राइम अलर्टबिहार के नवगछिया में बहू ने प्रेमी से मिलकर करा दी ससुर की हत्या, करीब एक महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?