लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल सरकार ने उद्योग प्रतिनिधियों से मुलाकात की

By भाषा | Updated: May 10, 2021 23:34 IST

Open in App

कोलकाता, 10 मई पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनसे कामकाज के दौरान कोविड-19 दिशानिर्देशों और प्रतिबंधों का पालन करने का अनुरोध किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के समक्ष आने वाले मुद्दों पर चर्चा की गई।

इस दौरान जूट उद्योग ने दिशानिर्देशों में कुछ बदलाव की मांग की। इन दिशानिर्देशों के तहत जूट उद्योग में किसी एक पाली में अधिकतम 30 प्रतिशत कार्यबल के साथ काम करने की अनुमति दी गई है। उद्योग के एक प्रतिनिधि ने कहा कि इसकी वजह से उनका कामकाज वहनीय नहीं रह गया है।

अन्य क्षेत्रों को उनके अधिकतम 50 प्रतिशत कार्यबल के साथ काम करने की अनुमति दी गई है।

श्रम विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई- भाषा से कहा, ‘‘जूट उद्योग ने 30 प्रतिशत कार्यबल के मानदंड के मामले में राहत दिये जाने का आग्रह किया, उसने कहा कि यह नियम उनके लिये बड़ा झटका है। वहीं चाय उद्योग ने कहा कि 50 प्रतिशत कार्यबल के नियम को अभी नहीं तो बाद में समीक्षा की जानी चाहिये। अन्य उद्योगों ने मौजूदा दिशानिर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने नियमों के अनुपालन पर नजर रखने के लिये जिला- सतर की समितियां बनाने का फैसला किया है। इसके साथ ही उद्योगों के लिये अपने बात रखने के वासते एक ई-मंच भी बनाया जायेगा।’’

वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई इस बैठक की अध्यक्षता श्रम सचिव बरुण कुमार रे ने की। अधिकारी ने कहा कि करीब 90 प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया और यह सफल रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

क्राइम अलर्टमटका किंग की जमीन बेचकर ठगी, समद की कथित पत्नी पर FIR, विवाद गरमाने की आशंका

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd ODI: बांग्लादेश ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2-1 से ODI सीरीज़ जीती, शांतो का शतक और रहमान ने झटके 5 विकेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम