लाइव न्यूज़ :

एक जिला-एक उत्‍पाद के बाद एक जनपद-एक व्यंजन योजना शुरू?, अमित शाह ने की शुरुआत, स्वादिष्ट व्यंजन एक बार फिर से दुनिया को परोसने का कार्य किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2026 18:55 IST

‘One District, One Product’ योजना देश भर में कारीगरों, युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार का साधन बन चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देडबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर ब्रेक-थ्रू राज्य बनाया।‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना एवं 'सरदार पटेल औद्योगिक क्षेत्र' योजना का शुभारंभ किया गया।विभूतियों को ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2025-26’ से सम्मानित भी किया गया।

लखनऊः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ओडीओसी) योजना की शुरुआत की, जिसका मकसद राज्य के ‘एक जिला-एक उत्‍पाद’ (ओडीओपी) कार्यक्रम की तर्ज पर हर जिले की खाने-पीने की पारंपरिक चीजों को एक अलग पहचान देना है। लखनऊ के नवनिर्मित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ''आज यहां पर व्यंजन मेला लगा है। मैं 2017 (उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव) को याद करना चाहता हूं। तब हम लोग दिल्‍ली में घोषणापत्र बना रहे थे और ''एक जिला-एक उत्पाद'' योजना को घोषणापत्र में शामिल किया गया था।

उस समय हमारे साथी सवाल उठाते थे कि क्या उत्तर प्रदेश में ऐसा हो पाएगा।'' गृह मंत्री ने कहा, ''लेकिन हमारी डबल इंजन सरकार का चमत्कार देखिए, 'एक जिला-एक उत्पाद’ योजना केवल उत्तर प्रदेश में ही नहीं, पूरे देश में फैली हुई है।'' उन्होंने कहा, ''यह हमारे कई कारीगरों, युवाओं, महिलाओं, माताओं के लिए रोजगार का साधन बनी है।

आज यहां हर जिले का एक व्यंजन तय करके व्यंजन मेला भी लगाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य का विश्व प्रसिद्ध स्वादिष्ट व्यंजन एक बार फिर से दुनिया को परोसने का कार्य किया है।” ओडीओपी योजना ने उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रीय उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद की है।

एक अधिकारी ने बताया कि ओडीओसी योजना का मकसद इसी तरह जिले के व्यंजनों और पारंपरिक ‘रेसिपी’ को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से हलवाई, खाद्य सामग्री बेचने वालों और स्थानीय निवासियों को फायदा होने की उम्मीद है, क्योंकि इससे उनके खास व्यंजन बड़े और यहां तक कि वैश्विक बाजारों तक पहुंचेंगे।

साथ ही जमीनी स्तर पर स्थायी आजीविका के अवसर भी सृजित होंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्‍द्रीय वित्त राज्‍य मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथBJP government of Uttar Pradeshअमित शाहकेशव प्रसाद मौर्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां