लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन आइडिया ने निम्न आय वाले ग्राहकों को एकबारगी 49 रुपये के मुफ्त प्लान की पेशकश की

By भाषा | Updated: May 18, 2021 23:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने मंगलवार को अपने छह करोड़ के करीब निम्न आय वाले ग्राहकों को 49 रुपये का प्लान मुफ्त देने की घोषणा की। महामारी के दौरान ग्राहकों को कंपनी के साथ जुड़े रहने में मदद के लिये इस एकबारगी सुविधा का एलान किया गया है।

कंपनी ने एक बयान में इसकी जानकारी देते हुये कहा कि इस समूह के ग्राहक यदि अपने मोबाइल सेवा के लिये 79 रुपये मूल्य का प्लान खरीदते हैं तो उन्हें इस पर करीब करीब दुगुना लाभ होगा।

इससे पहले जियो और एयरटेल कंपनियां भी चुने गये ग्राहक वर्ग के लिये इस तरह की राहत योजनाओं की घोषणा कर चुकीं हैं।

कंपनी की उसके छह करोड़ ग्राहकों के लिये घोषित 49 रुपये की रिचार्ज योजना 294 करोड़ रुपये की बैठती है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘वीआई वर्तमान कठिन परिस्थितियों में अपने निम्न आय वाले छह करोड़ ग्राहकों को 49 रुपये का पैक निशुल्क उपलब्ध करायेगी। इस प्लान में 38 रुपये का टाकटाइम और 100 एमबी का डाटा दिया जायेगा और इसकी 28 दिन की वैधता होगी। इस पेशकश के साथ वीआई उम्मीद करता है कि उसके ग्राहक उसके साथ सुरक्षित रूप से जुड़े रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम