लाइव न्यूज़ :

विजया डायग्नोस्टिक के आईपीओ को अंतिम दिन 4.54 गुना अधिक अभिदान मिला

By भाषा | Updated: September 3, 2021 23:12 IST

Open in App

स्वास्थ्य जांच कार्यों से जुड़ी विजया डायग्नोस्टिक सेंटर के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन शुक्रवार को 4. 5 गुना अभिदान मिला। एनएसई पर जारी आंकड़ों के अनुसार तीन दिन के लिये खुले आईपीओ के तहत 11,36,44,020 शेयरों के लिये बोलियां आयी जबकि पेशकश 2,50,26,646 शेयरों के लिये की गई थी। पात्र संस्थागत खरीदारों की श्रेणी में 13.07 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 1.32 गुना और खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 1.09 गुना अधिक अभिदान मिला। कंपनी ने 1,895 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 3,56,88,064 इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश की थी और शेयर निर्गम मूल्य 522-531 रुपये प्रति शेयर तय की गई थी। विजया डायग्नोस्टिक सेंटर ने मंगलवार को कहा कि उसने एंकर निवेशकों से 566 करोड़ रुपये से कुछ अधिक जुटा लिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारShare Bazar Today: मंगलवार को NSE, BSE बंद, MCX शाम का सेशन फिर से शुरू होगा, एशियाई बाज़ार दबाव में

कारोबारभारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद में सेंसेक्स 600 अंक ऊपर खुला, निफ्टी में 150 अंकों की बढ़त

कारोबारBudget 2026: रविवार, 1 फरवरी को खुला रहेगा भारतीय शेयर बाज़ार, एनएसई ने किया ऐलान

कारोबारStock market holidays 2026: एनएसई ने छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया, देखें मुख्य तारीखें, वीकेंड की छुट्टियां, मुहूर्त सेशन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?