लाइव न्यूज़ :

वेंकटरामू ने भारतीय डाक भुगतान बैंक के प्रबंध निदेशक, सीईओ का प्रभार संभाला

By भाषा | Updated: January 7, 2021 19:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जनवरी इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के पूर्व वरिष्ठ कार्यकारी जे वेंकटरामू ने भारतीय डाक भुगतान बैंक (आईपीपीबी) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में पदभार संभाल लिया है। आईपीपीबी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उनकी नियुक्ति 29 अक्टूबर, 2020 से प्रभावी है।

आईपीपीबी के चेयरमैन प्रदीप्त कुमार बिसोई, जो डाक विभाग के सचिव भी हैं, ने एक बयान में कहा, ‘‘वेंकटरामू की भुगतान उत्पादों, संबंधित तकनीकों और प्रणालियों की गहरी समझ के साथ दुरुस्त रणनीतिक और व्यावसायिक क्षमताओं का अनुभव, बैंक को अपनी विकास यात्रा को आगे ले जाने में मदद करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आईपीपीबी के ग्राहक-केंद्रित, तकनीकी रूप से उन्नत और सर्वसुलभ बैंक बनाने के उनके प्रयासों की सफलता की कामना करता हूं।’’

आईपीपीबी में शामिल होने से पहले, वेंकटरामू इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में मुख्य डिजिटल अधिकारी थे।

वेंकटरामु ने वर्ष 2002 से वर्ष 2015 के बीच एक्सिस बैंक में डिप्टी वाइस-प्रेसिडेंट के रूप में भी काम किया। बैंकिंग में अपने कार्यकाल से पहले वेंकटरमू छह साल तक भारतीय वायुसेना में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस