लाइव न्यूज़ :

कोविड मरीजों के लिए गुरुग्राम में 100 बिस्तरों का अस्पताल स्थापित करेगा वेदांता

By भाषा | Updated: May 5, 2021 23:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई खनन कंपनी वेदांता ने कहा कि वह कोविड-19 मरीजों के लिए हरियाणा के गुरुग्राम में 100 बिस्तरों का एक अस्पताल स्थापित करेगा।

देश में कोविड-19 मामलों में आयी तेजी के बीच यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि यह फील्ड अस्पताल, शहर के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में स्थापित किया जा रहा है और प्रतिष्ठित अस्पतालों से सम्बद्ध होगा।

बयान में कहा गया, "कोविड-19 की दूसरी लहर में संक्रमण के मामलों में हुई वृद्धि के बीच वेदांता महामारी से लड़ने में राज्य और केंद्र सरकार की मदद करने के लिए दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक अत्याधुनिक फील्ड अस्पताल स्थापित कर रहा है।"

कोविड से पीड़ित लोगों को प्राथमिकता के साथ चिकित्सीय सेवा देने वाले इस अस्पताल के अगले कुछ दिनों में तैयार होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

ज़रा हटकेTCS Nashik Case: वायरल वीडियो में पीड़ित की आपबीती, कहा- "जबरन पहनाई टोपी और नमाज के लिए बनाया दबाव"

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?