लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने चीनी कम्प्यूटर विनिर्माताओं पर प्रतिबंध लगाए

By भाषा | Updated: April 9, 2021 11:33 IST

Open in App

बीजिंग, नौ अप्रैल (एपी) बाइडेन प्रशासन ने बीजिंग के साथ टकराव को बढ़ाते हुए प्रौद्योगिकी और सुरक्षा के मुद्दे पर सात चीनी सुपर कंप्यूटर अनुसंधान प्रयोगशालाओं और विनिर्माताओं को अमेरिका में निर्यात करने से प्रतिबंधित कर दिया है।

गुरुवार को घोषित इस फैसले से संकेत मिलते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीनी प्रौद्योगिकी कंपनियों के खिलाफ शुरू किए गए सख्त रुख पर बने रहेंगे। इन प्रौद्योगिकी कंपनियों को वाशिंगटन एक जोखिम की तरह मानता है।

इस फैसले से चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी की औद्योगिक योजनाओं, अमेरिकी प्रौद्योगिकी तक पहुंच और साइबर हमलों के आरोपों और कारोबार संबंधी गोपनीय बातों की चोरी जैसे मुद्दों पर टकराव बढ़ेगा।

वाणिज्य विभाग ने कहा कि इन कंपनियों द्वारा बनाए जाने वाले सुपर कम्प्यूटर का इस्तेमाल चीनी सेना हथियारों के विकास में करती है। ताजा प्रतिबंद्ध शोधकर्ताओं और विनिर्माताओं के लिए अमेरिकी प्रौद्योगिकी तक पहुंच पर रोक लगाते हैं।

बाइडेन ने कहा है कि वह बीजिंग के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं, लेकिन उन्होंने इस बात के कोई संकेत नहीं दिए हैं कि वह चीनी दूरसंचार उपकरण कंपनी हुआवेई और अन्य कंपनियों पर ट्रंप द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को वापस लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस