लाइव न्यूज़ :

उर्वशी रौतेला डिवाइन ब्रिक्स की ब्रांड एंबेसडर ने टीम को 200 फ्लैट्स पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए, संस्थापक महेंदर सिंह रहे उपस्थित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2024 15:47 IST

डिवाइन ब्रिक्स ने अवॉर्ड सेरेमनी में जानी मानी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को भी शामिल किया, उन्होंने ही एसोसिएट्स को चाबियाँ दी।

Open in App
ठळक मुद्देउपलब्धि कंपनी के ग्रोथ को अच्छा मुनाफा और बढ़ावा देने वाली है।यादगार जश्न कंपनी के मुख्यालय में आयोजित किया गया था।

नई दिल्लीः डिवाइन ब्रिक्स रियल एस्टेट ने कोविड के बाद हुए मुनाफे का जश्न अपने एसोसिएट्स को 200 फ्लैट्स देने के साथ मनाया। यह अभूतपूर्व कदम सराहनीय है, बता दें कि कंपनी ने कोविड-19 महामारी के बाद 180% की उल्लेखनीय वृद्धि की, इसका जश्न मनाना तो लाजमी था। बता दें कि यह उपलब्धि कंपनी के ग्रोथ को अच्छा मुनाफा और बढ़ावा देने वाली है।

डिवाइन ब्रिक्स ने अवॉर्ड सेरेमनी में जानी मानी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को भी शामिल किया, उन्होंने ही एसोसिएट्स को चाबियाँ दी। यह यादगार जश्न कंपनी के मुख्यालय में आयोजित किया गया था, बता दें कि यह कदम डिवाइन ब्रिक्स रियल एस्टेट ने अपनी टीम की कड़ी मेहनत, डेडीकेशन और वफादारी को बढ़ावा देने के लिए उठाया है। 

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान कहा, “मैं इस अविश्वसनीय कार्यक्रम का हिस्सा बनकर बेहद ही सम्मानित महसूस कर रही हूं। डिवाइन ब्रिक्स रियल एस्टेट की सफलता की कहानी वास्तव में प्रेरणादायक है, और अपने टीम व एसोसिएट्स के लिए ऐसी सराहना कंपनी के असाधारण कॉर्पोरेट वैल्यूज को दर्शाता है।

ऐसी कंपनी को देखकर बेहद ही खुशी मिलती है जो अपने कर्मचारियों को अपनी सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति के तरह देखती है। डिवाइन ब्रिक्स रियल एस्टेट के फाउंडर और डायरेक्टर  महेंद्र सिंह ने भी अपनी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया और अपने मिशन व विजन को भी साझा किया। उन्होंने कहा, ''हमारे सफलता का सबसे बड़ा योगदान हमारी टीम को जाता है।

उनके एफर्ट्स और कड़ी मेहनत ने हमें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, खासकर चुनौतीपूर्ण समय के दौरान जब लोगों ने उम्मीद भी छोड़ दी थी। इसलिए यह सेलिब्रेशन आपको धन्यवाद कहने का  हमारा तरीका है। हम चाहते हैं कि जिस सफलता को बनाने में उन्होंने मदद की है उसमें वे भी हिस्सा लें।

हम इस सफलता की राह पर साथ चलने को तैयार हैं और मुझे आशा है आने वाले समय में हम इससे भी बड़ी उपलब्धियों का हिस्सा बनेंगे।'' डिवाइन ब्रिक्स रियल एस्टेट आज के समय में रियल एस्टेट इंडस्ट्री का एक उभरता हुआ और लीडिंग कंपनी है। बता दें कि कंपनी ने कोविड के बाद जो रिकवरी और मुनाफा हासिल किया, उसका उल्लेख बेहद सराहनीय है।  बता दें कि यह सक्सेस इवेंट दुबई, के शांगरी-ला में आयोजित किया गया था।

अधिक जानकारी के लिए आप यहां जा सकते हैं - https://www.divinebricks.com/

https://youtu.be/rluHM6PPJWI?si=Zimrr8_xl_DZAFuS

टॅग्स :मुंबईदिल्लीउर्वशी रौतेला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

भारतदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन, कितना लगेगा टोल और कितनी बचेगी दूरी? यहाँ पढ़ें सब कुछ

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल में उछाल, क्या भारत में बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?