लाइव न्यूज़ :

फ्रैंकलीन टेम्पलटन के यूनिटधारकों को दूसरी किस्त में मिलेंगे 2,962 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: April 11, 2021 15:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट (एसबीआई एमएफ) फ्रैंकलीन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड की बंद हुई छह योजनाओं के यूनिटधारकों को अगली किस्त के तहत इस सप्ताह 2,962 करोड़ रुपये वितरित करेगी।

उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार एसबीआई एमएफ पहले ही निवेशकों को 9,122 करोड़ रुपये वितरित कर चुकी है।

फ्रैंकलीन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड के प्रवक्ता ने रविवार को कहा, ‘‘एसबीआई म्यूचुअल फंड छह योजनाओं के यूनिटधारकों को अगली किस्त के तहत 2,962 करोड़ रुपये वितरित करेगी।’’

उसने कहा, ‘‘जिन नेवशकों के खाते केवाईसी (अपने ग्राहक को जानों) अद्यतन है, उन्हें सोमवार 12 अप्रैल, 2021 से शुरू सप्ताह के दौरान भुगतान किया जाएगा।’’

प्रवक्ता ने कहा कि यूनिटधारकों को भुगतान नौ अप्रैल को यूनिट के शुद्ध संपत्ति मूल्य (एनएवी) के आधार पर आनुपाति रूप से (यूनिटों की संख्या के आधार पर) किया जाएगा।

एसबीआई एमएफ पात्र निवेशकों को भुगतान डिजिटल तरीके से करेगी। उच्चतम न्यायालय ने योजनाओं को बंद करने के तहत परिसमापक के रूप में एसबीआई एमएफ को नियुक्त किया है।

अगर यूनिटाधारकों का बैंक खाता डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक रूप से भुगतान के लिये पात्र नहीं है तो, उसके पंजीकृत पते पर चेक या ‘डिमांड ड्राफ्ट’ भेजा जाएगा।’’

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने फ्रैंकलीन टेम्पलटन की छह बांड योजनाओं में निवेश करने वाले निवेशकों का पैसा लौटाने को लेकर संपत्तियों को बाजार पर चढ़ाकर और उससे प्राप्त राशि यूनिटधारकों में बांटे जाने के लिये एसबीआई एमएफ द्वारा तैयार मानक परिचालन प्रक्रिया को मार्च में स्वीकार कर लिया था।

फ्रैंकलीन टेम्पलटन एमएफ ने अप्रैल 2020 में छह बांड म्यूचुअल फंड योजनाओं को बंद कर दिया था। कंपनी ने बांड बाजार में नकदी की कमी और निवेश को भुनाने का दबाव का हवाला देते हुए योजनाएं बंद करने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती