लाइव न्यूज़ :

संयुक्त अरब अमीरातः भारतीयों को तोहफा, गोल्डन वीजा शुरू, जानें कैसे मिलेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2025 21:45 IST

United Arab Emirates: तीन महीने में 5,000 से अधिक भारतीय इस नामांकन-आधारित वीजा के लिए आवेदन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देवीजा परीक्षण के प्रथम चरण के लिए भारत और बांग्लादेश को चुना गया है।भारतीयों के लिए यूएई का गोल्डन वीजा पाने का सुनहरा अवसर है।आवेदक दुबई गए बिना अपने देश से पूर्व-मंजूरी प्राप्त कर सकते हैं।

दुबईः संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार ने नामांकन पर आधारित एक नए प्रकार का गोल्डन वीजा शुरू किया है जिसमें कुछ शर्तें होंगी जो दुबई में संपत्ति या व्यवसाय में बड़ी मात्रा में निवेश करने की वर्तमान प्रक्रिया से अलग हैं। भारतीयों के लिए अबतक दुबई का गोल्डन वीजा पाने का एक तरीका यह था कि संपत्ति में निवेश किया जाए, जिसका मूल्य कम से कम 4.66 करोड़ रुपये हो या देश में व्यापार में बड़ी राशि का निवेश किया जाए। लाभार्थियों और प्रक्रिया में शामिल लोगों ने बताया कि "नयी नामांकन-आधारित वीजा नीति" के तहत भारतीय अब लगभग 23.30 लाख रुपये का शुल्क देकर आजीवन यूएई के गोल्डन वीजा का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि तीन महीने में 5,000 से अधिक भारतीय इस नामांकन-आधारित वीजा के लिए आवेदन करेंगे।

इस वीजा परीक्षण के प्रथम चरण के लिए भारत और बांग्लादेश को चुना गया है तथा भारत में नामांकन-आधारित गोल्डन वीजा के प्रारंभिक स्वरूप का परीक्षण करने के लिए रायद ग्रुप नामक कंसल्टेंसी को चुना गया है। रायद ग्रुप के प्रबंध निदेशक रायद कमाल अयूब ने कहा कि यह भारतीयों के लिए यूएई का गोल्डन वीजा पाने का सुनहरा अवसर है।

रायद कमाल ने कहा, "जब भी कोई आवेदक इस गोल्डन वीजा के लिए आवेदन करता है तो हम सबसे पहले उसकी पृष्ठभूमि की जांच करेंगे, जिसमें धन शोधन निरोधक और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच के साथ-साथ उसका सोशल मीडिया भी शामिल होगा।"

पृष्ठभूमि जांच से यह भी पता चलेगा कि क्या और कैसे आवेदक किसी अन्य तरीके से जैसे संस्कृति, वित्त, व्यापार, विज्ञान, स्टार्ट अप, पेशेवर सेवाएं से यूएई के बाजार और व्यावसायिक गतिविधियों को लाभ पहुंचा सकता है। नामांकन श्रेणी के अंतर्गत यूएई गोल्डन वीज़ा के इच्छुक आवेदक दुबई गए बिना अपने देश से पूर्व-मंजूरी प्राप्त कर सकते हैं।

टॅग्स :दुबईUAEसंयुक्त अरब अमीरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपूरी तरह से फर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा-सरासर झूठ और जरा भी सच्चाई नहीं

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

क्राइम अलर्टदुबई से पहुंचे मुंबई?, सिगरेट के बड़े पैकेट में मोम के अंदर 3.15 करोड़ रुपये का सोना जब्त, 2 अरेस्ट

विश्वUAE के फुजैराह हमले पर पीएम मोदी का सख्त रुख, बोले- "भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट"

विश्वओपेक को कमजोर करने में क्या ट्रम्प कामयाब हो रहे हैं ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?