लाइव न्यूज़ :

चीनी कंपनियों के 12000 रुपये से कम के स्मार्टफोन पर बैन नहीं, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2022 22:02 IST

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को कहा कि देश के इलेक्ट्रॉनिक पारिस्थितिकी तंत्र में भारतीय कंपनियों की भी भूमिका है लेकिन इसका मतलब विदेशी ब्रांडों को बाहर करना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकेवल एक मुद्दा है, जो हमने उठाया है।चीन के कुछ ब्रांड के साथ बहुत पारदर्शी तरीके से रखा गया है। आपूर्ति श्रृंखला को अधिक पारदर्शी और अधिक खुला होना चाहिए।

नई दिल्लीः सरकार ने चीन की मोबाइल कंपनियों को भारत से अपना निर्यात बढ़ाने के लिए कहा है। साथ ही स्पष्ट किया है कि इन कंपनियों के 12,000 रुपये से कम के स्मार्टफोन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का उसका कोई प्रस्ताव नहीं है।

 

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को कहा कि देश के इलेक्ट्रॉनिक पारिस्थितिकी तंत्र में भारतीय कंपनियों की भी भूमिका है लेकिन इसका मतलब विदेशी ब्रांडों को बाहर करना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘केवल एक मुद्दा है, जो हमने उठाया है।

इसे चीन के कुछ ब्रांड के साथ बहुत पारदर्शी तरीके से रखा गया है। हमने कहा है कि हमारी अपेक्षा यह है कि वे अधिक निर्यात करें।’’ चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘आपूर्ति श्रृंखला, विशेष रूप से कलपुर्जों की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक पारदर्शी और अधिक खुला होना चाहिए।

बाजार के एक विशेष खंड (12,000 रुपये से कम) से चीन की कंपनियों को बाहर निकालने के बारे में हमारे पास कोई प्रस्ताव नहीं है। मुझे नहीं पता है कि यह मामला या विषय कहां से आया।’’ उन्होंने चीन की कंपनियों को 12,000 रुपये से कम के मोबाइल फोन बेचने से रोकने के लिए सरकार की एक कथित योजना पर सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही।

उद्योग निकाय आईसीईए के सहयोग से इक्रियर द्वारा तैयार एक रिपोर्ट जारी करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार वर्ष 2025-26 तक 300 अरब डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन के साथ 120 अरब डॉलर के निर्यात तक पहुंचना चाहती है। 

टॅग्स :चीनस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है