लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन एशिया-प्रशांत मुक्त व्यापार करार सीपीटीपीपी में शामिल होगा

By भाषा | Updated: January 31, 2021 11:02 IST

Open in App

लंदन, 31 जनवरी ब्रिटेन सरकार ने कहा है कि वह वृहद एवं प्रगतिशील ट्रांस-पैसिफिक भागीदारी (सीपीटीपीपी) करार में शामिल होने के लिए आवेदन करने जा रही है। यह 11 विकसित और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के दुनिया के सबसे बड़े मुक्त-व्यापार क्षेत्रों में से है। ब्रिटेन ने अपनी ब्रेक्जिट-बाद की योजना के तहत इस करार में शामिल होने की घोषणा की है।

इसे प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की अगुवाई वाली सरकार की व्यापक व्यापार रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। इसका मकसद दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के साथ संबंधों को मजबूत करना है। साथ ही इसके जरिये ब्रिटेन, भारत सहित उन देशों के साथ भागीदारी करना चाहेगा जो मुक्त और उचित तरीके से व्यापार में विश्वास करते हैं।

सीपीटीपीपी के देशों में ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, कनाडा, चिली, जापान, मलेशिया, मेक्सिको, न्यूजीलैंड, पेरू, सिंगापुर और वियतनाम शामिल हैं। पिछले साल 31 जनवरी को ब्रिटेन यूरोपीय संघ से बाहर निकला था और उसने ब्रेक्जिट बदलाव की प्रक्रिया को शुरू किया था। यह प्रक्रिया इस साल की शुरुआत में पूरी हो गई।

जॉनसन ने कहा, ‘‘ईयू से बाहर निकलने के एक साल बाद हम नयी भागीदारी कर रहे हैं, जिससे ब्रिटेन के लोगों को काफी आर्थिक लाभ मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?