लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में स्वास्थ्य, सामाजिक देखभाल खर्च के वित्त पोषण के लिये नया कर लगाने का प्रस्ताव

By भाषा | Updated: September 7, 2021 22:53 IST

Open in App

लंदन, सात सितंबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को नये कर का प्रस्ताव किया। इस नये कर से प्राप्त राशि का उपयोग कोविड-19 महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल से जुड़े कार्यों में किया जायेगा।

प्रस्ताव के तहत अगले साल अप्रैल से देशभर में 1.25 प्रतिशत स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल शुल्क के रूप में लिये जाएंगे। इसके तहत अनिवार्य राष्ट्रीय बीमा (एनआई) में करदाताओं के योगदान को बढ़ाया जाएगा। यह कदम जॉनसन के चुनावी घोषणापत्र के विपरीत है, जिसमें उन्होंने कर की दरों में वृद्धि नहीं करने की घोषणा की थी।

हालांकि, उन्होंने अपने तथाकथित सामाजिक देखभाल पैकेज को राज्य-वित्त पोषित राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के लिए ‘सबसे बड़े कार्यक्रम’ के रूप में बचाव किया। उन्होंने कहा कि महामारी ने घोषणापत्र की बातों के अनुसरण को मुश्किल बना दिया है।

उन्होंने निचले सदन ‘हाउस ऑफ कामन्स’ में कहा, ‘‘कंजरवेटिव पार्टी कर बिल्कुल नहीं बढ़ाना चाहती और मैं सदन के प्रति ईमानदार रहूंगा। मैं घोषणापत्र में जतायी गयी प्रतिबद्धताओं को तोड़ने की बात स्वीकार करता हूं...।’’

जॉनसन ने कहा, ‘‘लेकिन वैóश्विक महामारी किसी के घोषणापत्र में नहीं थी। मुझे लगता है कि इस देश के लोग समझते हैं... और वे देख सकते हैं कि इस सरकार ने काफी सारा कर्ज लिया है।’’

इस कर प्रस्ताव पर संसद में इसी सप्ताह मतदान कराये जाने की योजना है। मंत्रिमंडल ने इसे मंगलवार को मंजूरी दी। कंजरवेटिव पार्टी के नेता प्रस्तावित नये कर का विरोध कर रहे हैं।

शुल्क में 1.25 प्रतिशत की वृद्धि से शुरूआती वर्षों में 12 अरब पौंड जुटाये जाने की उम्मीद है। इसका उपयोग राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं से संबद्ध योजनाओं के वित्त पोषण में किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम