लाइव न्यूज़ :

व्यापार वार्ता आगे बढ़ने से ब्रिटेन, भारत अहम् पड़ाव पर: व्यापार मंत्री ट्रस

By भाषा | Updated: September 8, 2021 22:11 IST

Open in App

लंदन, आठ सितंबर ब्रिटेन और भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर अगले कुछ सप्ताह में बातचीत शुरू होने के साथ दोनों देश वैश्विक व्यापार परिवेश में महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गये हैं। ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री लिज ट्रस ने यह कहा।

उन्होंने कहा कि व्यापार वार्ता से पहले परामर्श प्रक्रिया को लेकर ब्रिटेन के उद्योग जगत में काफी रूचि है। प्रक्रिया पिछले महीने पूरी हो चुकी है और इसका मतलब है कि एफटीए वार्ता अब शुरू हो सकती है।

ब्रिटेन-भारत आर्थिक भागीदारी को लेकर मंगलवार को लंदन के लार्ड मेयर के विशेष स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अगले सप्ताह ब्रिटेन और यूरोप की यात्रा के दौरान विभिन्न मुद्दों का निपटारा किया जाएगा।

ट्रस ने कहा, ‘‘हमने भारत के साथ एफटीए को लेकर परामर्श प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसमें देश के उद्योग जगत ने काफी दिलचस्पी दिखायी है। अब हम एक मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ब्रिटेन और भारत को व्यापार परिवेश के लिहाज से दोनों को एक अहम् पड़ाव पर देखती हूं जो धीरे-धीरे बेहतर होता जा रहा है ... हम एक व्यापक व्यापार समझौते पर गौर कर रहे हैं, जिसमें वित्तीय सेवाओं, कानूनी सेवाओं से लेकर डिजिटल और डेटा के साथ माल और कृषि तक सब कुछ शामिल है...।’’

ब्रिटेन की वरिष्ठ केबिनेट मंत्री ने भारत को एक बड़ा प्रमुख अवसर बताया। यूरोपीय संघ से अलग होने के बाद ब्रिटेन अपनी स्वतंत्र व्यापार नीति पर आगे बढ़ रहा है और तब से वह अलग अलग 68 व्यापार समझौते कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

भारतमिडिल ईस्ट युद्ध के असर के बावजूद ट्यूलिप गार्डन में इस साल 30 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने लगाई हाजिरी

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस