लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में मामूली वृद्धि

By भाषा | Updated: December 10, 2021 18:45 IST

Open in App

लंदन, 10 दिसंबर (एपी) निर्माण सामग्री की कमी और दुनिया भर में परिवहन संबंधी बाधाओं के कारण बढ़ती कीमतों की वजह से निर्माण गतिविधियों के प्रभावित होने से ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में अक्टूबर में मामूली वृद्धि दर्ज की गयी।

ब्रिटेन के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में अक्टूबर में उसके पिछले महीने की तुलना में 0.1% की वृद्धि हुई। यह अर्थशास्त्रियों के एक सर्वेक्षण में जताये गये 0.4% के पूर्वानुमान से कम है।

आधिकारिक आंकड़े के अनुसार ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में कोविड-19 महामारी से पहले की तुलना में 0.5% का संकुचन बना हुआ है।

अक्टूबर में निर्माण उत्पादन 1.8% घटा, जो अप्रैल 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं विनिर्माण उत्पादन स्थिर रहा।

यह आंकड़ा ऐसे समय में आया है जब सरकार कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन की वजह से नये प्रतिबंधों की तैयारी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!