लाइव न्यूज़ :

यूएई ने भारत को ऊर्जा की आपूर्ति का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: October 20, 2021 21:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली 20 अक्टूबर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारत की बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए आपूर्ति का आश्वासन देते हुए है कि वह भारत का विश्वसनीय भागीदार बना रहेगा।

यूएई के उद्योग और उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री सुल्तान अहमद अल जाबेर ने कहा कि यूएई, भारत और दुनिया के लिए एक विश्वसनीय ऊर्जा प्रदाता बने रहने के लिए अपनी ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला में निवेश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा की मांग फिलहाल आपूर्ति से अधिक है और वर्तमान वैश्विक स्थिति में गंभीर आपूर्ति संकट से बचने के लिए पूरे ऊर्जा क्षेत्र में निरंतर निवेश की आवश्यकता है।

सेरावीक के पांचवें इंडिया एनर्जी फोरम को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था लगभग दो अंकों की मजबूत वृद्धि की तरफ लौट रही है। दुनिया कोविड-19 महामारी से उबर रही है।

जाबेर ने कहा कहा, ‘‘हम अपनी ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला में निवेश कर रहे हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी तेल और गैस क्षमता बढ़ा रहे हैं कि हम दुनिया और विशेष रूप से भारत के लिए एक विश्वसनीय, जिम्मेदार ऊर्जा भागीदार बने रहें।’’

मंत्री ने कहा कि भारत, यूएई के सबसे करीबी दोस्तों में से एक है और इसके सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदारों में से एक है और हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंध मजबूत हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय कंपनियों ने यूएई के ऊर्जा क्षेत्र में अपनी भागीदारी में लगातार वृद्धि की है। इसी कड़ी में मार्च, 2019 में भारत को दो पेट्रोलियम कंपनियों के गठजोड़ को अबू धाबी में एक तटवर्ती ब्लॉक में खोज का अधिकार मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती