लाइव न्यूज़ :

टीवी18 का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 231 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: October 19, 2021 21:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर टीवी18 ब्रॉडकास्ट लि. ने मंगलवार को कहा कि 30 सितंबर, 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना होकर 231.40 करोड़ रुपये रहा।

मीडिया कंपनी ने शेयर बाजार को दी गयी नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 115.55 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 29.14 प्रतिशत बढ़कर 1,307.90 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,012.80 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "तिमाही के लिए एकीकृत ईबीआईटीडीए (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई) में सालाना आधार पर 53 प्रतिशत की वृद्धि हुई।"

टीवी18 ने बताया कि समाचार और मनोरंजन दोनों कारोबारों ने लाभप्रदता में और सुधार किया।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 1,104 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही के 909.82 करोड़ रुपये से 21.34 प्रतिशत ज्यादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम