लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों की हुई कुल बाजार पूंजी 65,302 करोड़ रुपये, TCS, SBI समेत इनके नाम सूची में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2024 12:51 IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में पिछले हफ्ते सामूहिक रूप से 65,302.5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की है। सबसे अधिक फायदे में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और आईसीआईसीआई बैंक रहे।

Open in App
ठळक मुद्देशीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों की कुल पूंजी बढ़ीइन कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू 65,302.5 करोड़ रुपये हुईबीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 663.35 अंक या 0.90 प्रतिशत की बढ़त में रहा

Share Bazaar: सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में पिछले हफ्ते सामूहिक रूप से 65,302.5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की है। सबसे अधिक फायदे में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और आईसीआईसीआई बैंक रहे। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 663.35 अंक या 0.90 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 165.7 अंक या 0.74 फीसद चढ़ गया। बीएसई और एनएसई ने बड़े व्यवधान या विफलता से निपटने के लिए अपनी तैयारियों की जांच करने को शनिवार को इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव खंड में एक विशेष कारोबारी सत्र का आयोजन किया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी बैंक का बाजार पूंजीकरण बढ़ गया। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसीआई) की बाजार हैसियत में गिरावट आई। सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 19,881.39 करोड़ रुपये बढ़कर 14,85,912.36 करोड़ रुपये हो गया। 

आईसीआईसीआई बैंक ने सप्ताह के दौरान 15,672.82 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार मूल्यांकन 7,60,481.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एसबीआई की बाजार हैसियत 12,182.1 करोड़ रुपये बढ़कर 6,89,917.13 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक की 7,178.03 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 10,86,464.53 करोड़ रुपये हो गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 5,051.63 करोड़ रुपये बढ़कर 5,67,626.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

भारती एयरटेल के मूल्यांकन में 4,525.14 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 6,38,721.77 करोड़ रुपये रहा। आईटीसी की बाजार हैसियत 811.39 करोड़ रुपये बढ़कर 5,14,451.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस रुख के उलट एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 19,892.12 करोड़ रुपये घटकर 6,54,763.76 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 9,048.17 करोड़ रुपये घटकर 6,86,997.15 करोड़ रुपये पर आ गया। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 3,720.44 करोड़ रुपये घटकर 20,16,750.44 करोड़ रुपये रह गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा। 

टॅग्स :शेयर बाजारshare marketStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!