लाइव न्यूज़ :

टोरेन्ट फार्मा का चौथी तिमाही शुद्ध लाभ तीन प्रतिशत बढ़कर 324 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: May 18, 2021 23:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई दवा कंपनी, टोरेन्ट फार्मा ने मंगलवार को बताया कि 31 मार्च, 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत मुनाफा 3.18 प्रतिशत बढ़कर 324 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने कहा कि कारोबार की स्थिति में निरंतर सुधार और लागत नियंत्रण से उसका मुनाफा बढ़ा है।

टोरेंट फार्मा ने एक नियामकीय सूचना में बीएसई को बताया कि कंपनी ने पिछले वित्तवर्ष की इसी अवधि में उसने 314 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी को परिचालन से होने वाली एकीकृत आय 1,937 करोड़ रुपये की हुई जो साल भर पहले इसी अवधि में 1,946 करोड़ रुपये थी।

टोरेंट फार्मा ने कहा कि मार्च 2021 को समाप्त वित्तवर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,252 करोड़ रुपये रहा है जो इससे पिछले वर्ष 2019-20 में 1,025 करोड़ रुपये था।

समाप्त वित्तवर्ष में परिचालन से होने वाली आय 8,005 करोड़ रुपये रही जो पिछले वित्तवर्ष में 7,939 करोड़ रुपये रही थी।

टोरेंट फार्मा ने कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल ने पांच रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर 15 रुपये का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?