लाइव न्यूज़ :

तोमर ने पीएम-एफएमई के क्षमता निर्माण घटक का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: November 18, 2020 22:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उपक्रम योजना औपचारिकरण (पीएम-एफएमई योजना) योजना के क्षमता निर्माण घटक का उद्घाटन किया। इसका उद्येश्य असंगठित क्षेत्र के उद्यमियों को पंजीकरण कारा कर नियम कायदे से संगठित कारोबार करने को प्रेरित करना है।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि उन्होंने ‘जीआईएस एक जिला, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) को भारत के डिजिटल मानचित्र पर पेश किया।

बैठक में खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रामेश्वर तेली भी उपस्थित थे।

तोमर ने कहा, "पीएम-एफएमई योजना के तहत, क्षमता निर्माण एक महत्वपूर्ण घटक है। योजना में शामिल होने खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों, विभिन्न समूहों और अन्य हितधारकों के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने का भी प्रावधान है।’’

तेली ने कहा कि मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण का उद्देश्य सूक्ष्म उपक्रमों के लगभग 8 लाख लाभार्थियों को लाभान्वित करना है जिसमें किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), सहकारी समितियों और आदिवासी समुदायों के सदस्य शामिल हैं।

उन्होंने कहा, "डिजिटल ओडीओपी मानचित्र सभी हितधारकों को ओडीओपी उत्पाद के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम