लाइव न्यूज़ :

तोमर ने राज्यों से तिलहन, दलहन उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान देने को कहा

By भाषा | Updated: April 30, 2021 23:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को राज्यों से तिलहन और दलहन के आयात पर निर्भरता में कमी लाने तथा इस मामले में आत्मनिर्भर बनने के लिये इनका उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान देने को कहा।

मंत्री ने खरीफ अभियान-2021 के लिये कृषि पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

तोमर ने एक बयान में कहा कि दलहन और तिलहन के आयात पर निर्भरता कम करने तथा आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिये इन खाद्य पदार्थों के उच्च उत्पादन देश के लिये जरूरी हो गया है।

उन्होंने तिलहन और दलहन की कमी पर चिंता जतायी और राज्य सरकारों से इस स्थिति से पाने के लिये ‘मिशन मोड’ में काम करने को कहा।

सम्मेलन वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये हुआ। इसका आयोजन खरीफ मौसम में प्रभावी फसल प्रबंधन के लिये चुनौतियों और रणनीतियों पर राज्यों के साथ बातचीत के लिये किया गया था।

इस दौरान खरीफ मसलों के प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा पर चर्चा की गयी। साथ ही बीज, कीटनाशक, उर्वरक, मशीनरी की उपलब्धता और प्रखंड स्तर पर उसे पहुंचाने के बारे में चर्चा हुई।

बैठक के दौरान तोमर ने खाद्यान्न का रिकार्ड उत्पादन (30.334 करोड़ टन) को लेकर किसानों के प्रयासों की सराहना की। उत्पादन पिछले साल के 29.78 करोड़ टन के मुकबले 1.96 प्रतिशत अधिक है।

इस दौरान दलहन और तिलहन का उत्पादन क्रमश: 2.442 कररोड़ टन और 3.73 करोड़ टन रहा।

उन्होंने 2021-22 के लिये खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य बढ़ाकर 30.7 करोड़ टन रखे जाने की भी घोषणा की।

दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार 2020-21 में खाद्यान्न उत्पादन 30.334 करोड़ टन रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस