लाइव न्यूज़ :

2024-25 में 72,931 करोड़ रुपये टोल से कमाई, संचालकों को 3 माह तक मुआवजा, जानें क्यों?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2025 12:05 IST

फास्टैग वार्षिक पास, राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर लगभग 1,150 टोल संग्रह बूथ पर लागू है, जिससे उपयोगकर्ता 3,000 रुपये के एकमुश्त भुगतान पर एक वर्ष में 200 टोल प्लाजा पार कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुविधा को देश भर के राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है।यह पास वैध फास्टैग वाले सभी गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए लागू है।राजमार्गयात्रा ऐप या एनएचएआई वेबसाइट का उपयोग करके दो घंटे के भीतर सक्रिय हो जाता है। 

नई दिल्लीः 15 अगस्त से निजी गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए फास्टैग वार्षिक पास शुरू होने के कारण उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह में अंतर के लिए राजमार्ग टोल प्लाजा संचालकों को एनएचएआई से तीन महीने तक मुआवज़ा मिलेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक परिपत्र में कहा कि 15 अगस्त से कार/वैन/जीप के लिए वार्षिक पास के कार्यान्वयन के क्रम में, उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह एजेंसियों के लिए एक समान मुआवज़ा तंत्र अपनाने का निर्णय लिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वित्त वर्ष 2024-25 में 72,931 करोड़ रुपये टोल से एकत्र किए।

इस सरकारी एजेंसी ने कहा, ‘‘यह व्यवस्था मौजूदा अनुबंधों के साथ-साथ अगले तीन महीनों में आमंत्रित बोलियों के लिए भी लागू होगी। तीन महीने बाद, यानी जब प्रत्येक टोल प्लाजा पर वार्षिक पास उपयोग की जानकारी उपलब्ध होगी, बोलीदाताओं को बोली दस्तावेज़ में इन वार्षिक पास के आंकड़ों के बारे में सूचित किया जाएगा और उन्हें वार्षिक पास के लिए उचित रूप से बोली लगाने के लिए कहा जाएगा।

उसके बाद कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा।’’ एनएचएआई ने बताया कि वार्षिक पास योजना के तहत टोल प्लाजा से गुजरने वाली कारों/वैन/जीप (गैर-व्यावसायिक वाहनों) की संख्या एनपीसीआई द्वारा आईएचएमसीएल के माध्यम से उपलब्ध कराए गए वास्तविक लेनदेन के आंकड़ों के आधार पर निर्धारित की जाएगी।

फास्टैग वार्षिक पास, राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर लगभग 1,150 टोल संग्रह बूथ पर लागू है, जिससे उपयोगकर्ता 3,000 रुपये के एकमुश्त भुगतान पर एक वर्ष में 200 टोल प्लाजा पार कर सकते हैं। इस सुविधा को देश भर के राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। यह पास वैध फास्टैग वाले सभी गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए लागू है और राजमार्गयात्रा ऐप या एनएचएआई वेबसाइट का उपयोग करके एकमुश्त भुगतान के दो घंटे के भीतर सक्रिय हो जाता है। 

टॅग्स :NHAINational Highway Authority of India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPune-Mumbai Lane: 13.3 किमी लंबे, मुंबई एवं पुणे के बीच यात्रा के समय में 25 से 30 मिनट की कमी

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

कारोबारसड़क रफ्तार और तेज, 3.09 लाख करोड़ और मतदाता पहचान पत्रों के लिए मिले 250 करोड़ रुपये

भारतHimachal Pradesh: शिमला में सुरंग बनाने के लिए विस्फोट, घरों में आई दरार; 40 से ज्यादा लोग बेघर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?