लाइव न्यूज़ :

टाई हैदराबाद चैप्टर की सामाजिक उद्यम के लिए 20-30 करोड़ डॉलर के कोष की योजना

By भाषा | Updated: October 3, 2021 14:42 IST

Open in App

नई दिल्ली, तीन अक्टूबर उद्यमियों के संगठन टाई हैदराबाद ने कहा कि वह वैश्विक सामाजिक योगदान के लिए आगामी टाई स्थिरता शिखर सम्मेलन में 20-30 करोड़ डॉलर के सामाजिक प्रभाव कोष की शुरुआत करेगा।

इस कोष की मदद से वैश्विक सामाजिक उद्यमियों को अपना कारोबार बढ़ाने के लिए मदद दी जाएगी।

टाई ग्लोबल चेयर और टाई हैदराबाद के अध्यक्ष मनोहर रेड्डी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सोमवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन के दौरान यह कोष बढ़कर 40 करोड़ डॉलर तक हो सकता है।

इसके अलावा टाई हैदराबाद शिखर सम्मेलन के जरिये सामाजिक उद्यमियों को टाई ग्लोबल के 10 करोड़ डॉलर के कोष में भाग लेने का मौका भी मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास जमीन पर सामाजिक प्रभाव पैदा करने वाले स्टार्ट-अप और व्यवसायों को कोष देने के लिए लगभग 20 करोड़ डॉलर की प्रतिबद्धता है। शेष राशि विभिन्न सरकारों से अपेक्षित है, जिसमें से ज्यादातर अनुदान के रूप में होंगी। अनुदान की राशि व्यवसाय की प्रकृति और उसके जमीन पर पड़ने वाले प्रभाव पर निर्भर करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम