लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की तीसरी लहर का खतरा अब अधिक वास्तविक लग रहा है : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 14, 2021 20:05 IST

Open in App

मुंबई, 14 जुलाई देश में हालांकि कोविड-19 की दूसरी लहर का असर अब कम होता दिख रहा है, डेल्टा वेरिएंट की बढ़ती मौजूदगी और कोरोना वायरस में हो रहे बदलावों से तीसरी लहर का खतरा वास्तविक लग रहा है। एक विदेशी ब्रोकरेज कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में यह कहा है।

यूबीएस सिक्योरिटीज इंडिया की मुख्य अर्थशास्त्री तन्वी गुप्ता जैन ने कहा कि खतरा असली है और बढ़ रहा है क्योंकि पूर्व में रोजाना दी जा रही टीके की 40 लाख खुराक से इस समय यह संख्या घटकर 34 लाख हो गयी है। करीब 45 प्रतिशत संक्रमण के मामले ग्रामीण इलाकों में दर्ज किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि दूसरी तरफ कई राज्यों में आवाजाही प्रतिबंधों में धीरे-धीरे ढील देने के साथ 12 जुलाई तक लगातार सातवें हफ्ते आर्थिक गतिविधि में सुधार हुआ है।

तन्वी ने बुधवार को कहा कि देश भले ही दूसरी लहर को पीछे छोड़ चुका है, तीसरी लहर का खतरा बढ़ गया है। डेल्टा वेरिएंट की मौजूदगी और कोरोना विषाणु में हो रहे बदलावों से तीसरी लहर का खतरा वास्तविक लग रहा है।

उन्होंने कहा कि रोजाना दर्ज किए जाने वाले मामलों में कमी आयी है लेकिन सक्रिय मामलों में होने वाली कमी धीरे-धीरे घटती जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?