लाइव न्यूज़ :

रेलवे के लिए यह ‘सबसे कठिन’ वर्ष रहा, फिर भी माल ढुलाई सबसे ज्यादा हुई: गोयल

By भाषा | Updated: March 26, 2021 19:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय रेल को ‘अपने बल पर चलने वाली, पर्यावरण-अनुकूल और समय की पाबंद’ परिवहन प्रणाली के रूप में नये भविष्य के लिए तैयार करने का शुक्रवार को आह्वान करते हुए हुए अधिकारियों से कहा कि रेलवे की सफलता से देश की सफलता जुड़ी है।

रेलवे बोर्ड के सदस्यों और रेलवे जोन के महाप्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि 2020-21 भारतीय रेल के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण बर्ष रहा है। इस दौरान कोविड-19 के कारण रेलवे की सभी सेवाएं कुछ समय के लिए ठप हो गयी थीं।

रेल मंत्री ने कहा , ‘यह वर्ष रेलवे के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण रहा। कोविड-19 के दौरान रेलवे ने चुनौती का मुकाबला करने की अपनी क्षमता का परिचय दिया और पहले से अधिक मजबूत बनकर उभरी। रेलवे की सोच में बड़ा बदलाव हो चुका है। नयी प्रौद्योगिकी के प्रयोग और नवप्रवर्तन से रेलवे ने नए मानक स्थापित किए हैं।’

उन्होंने कहा, ‘यह भारतीय रेल का भविष्य फिर से निर्धारित करने का समय है। रेलवे को अपने बल पर दौड़ने वाली, स्वच्छ ऊर्जा से परिचालित और समय की पाबंद राष्ट्रीय परिवहन प्रणाली के रूप में इस तरह स्थापित करना है कि यह कारोबार करने वालों की पहली पसंद हो।’

उन्होंने रेलकर्मियों को इस बात के लिए बधाई दी कि चुनौती के इस समय में भी उनके प्रयास से चालू वित्त वर्ष में रेलवे ने 122.3 करोड़ टन माल की ढुलाई की जो ‘ उत्साहजनक संदेश देता है।’ इस दौरान 5,900-कलोमीटर रेलपथ का विद्युतीकरण किया गया। यह एक नया कीर्तिमान है।

रेल मंत्री ने कहा कि 2020-21 में रेलवे ने माल ढुलाई से 1,14,652.47 की कमाई की जहो एक साल पहले के 1,12,358.83 करोड़ रुपये की कमाई की तुलना में 2 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!