लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ बड़ौदा, जोमैटो समेत इन 3 शेयरों का मार्केट में है बोलबाला, पढ़ें कौन भरेगा उड़ान और क्या ये स्टॉक हो जाएगा मार्केट में धड़ाम

By आकाश चौरसिया | Updated: February 12, 2024 10:46 IST

आप अगर आज शेयरों में निवेश कर रहे हैं तो इन्हें आप अगले 7 से 10 दिनों तक इन्हें होल्ड करके फिर शेयरों को निकालना यानी इनकी बिक्री करना बेहतर होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमार्केट में स्टॉक में निवेश करने की सोच रहे हैं तो इन पांच शेयरों में निवेश कर सकते हैंबस करें इन्हें 7 से 10 दिन तक होल्डजोमैटो, अपोलो शॉप, एनसीसी में निवेश करने का है अच्छा मौका

नई दिल्ली: आप आज मार्केट में स्टॉक में निवेश करने की सोच रहे हैं तो इन पांच शेयरों में निवेश करके अच्छा रिटर्न कमाने का सबसे अच्छा मौका है। लेकिन, आपको इसके लिए अगले 7 से 10 दिनों तक इन्हें होल्ड करके फिर शेयरों को निकालना यानी इनकी बिक्री करना बेहतर होगा। सबसे पहले इस सूची में अपोलो शॉप के शेयर आते हैं क्योंकि आज इनमें बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अपोलो शॉप के एक शेयर को आप 6437 रुपये में खरीद सकते हैं और स्टॉपलॉस में इसे 6276 रुपये में निकाल सकते हैं। लेकिन, इसके लिए आपको पहला टारगेट 6598 रुपये और दूसरा टारगेट 6755 रुपये रखना होगा। सीएमपी (अभी की मार्केट प्राइस) 647.35 रुपये है। 

जोमैटोइस क्रम में दूसरा स्टॉक जोमैटो का बुलिश मोमंटम है, जिसका मतलब है कि बाजार में बढ़ते भाव को खरीदने की संभावना ज्यादा रहेगी, आप जोमैटो के एक शेयर को 149.50 रुपये में खरीदें, जिसके लिए स्टॉपलॉस 143 रुपये है, पहला टारगेट 156 रुपये और दूसरा टारगेट 162 रुपये रह सकता है। यह जानकारी 5 पैसे वेबसाइट समाचार के अनुसार है। सीएमपी (वर्तमान मार्केट प्राइस) 149.45 रहेगा। 

एनसीसीइसके बाद एनसीसी है, जिसके शेयर प्राइस में मात्रा में उछाल होना संभव है, इसे आप 225 रुपये में एक शेयर को खरीद सकते हैं, इसका स्टॉपलॉस 213 रुपये तक कर सकते हैं तो आप फायदे में रहेंगे। इसके लिए पहला टारगेट 237 रुपये और 248 रुपये दूसरा टारगेट रहने वाला है। सीएमपी (वर्तमान मार्केट प्राइस) 225.10 रुपये रह सकता है। 

बैंक ऑफ बड़ोदाबैंक ऑफ बड़ोदा में भी सकारात्मक क्रॉसओवर जिसके तहत इसके शेयरों में बढ़ोतरी होगी और इन्हें आप 264 रुपये में एक शेयर खरीद सकते हैं, इसे स्टॉपलॉस 256 रुपये, पहला टारगेट 272 रुपये और दूसरा टारगेट 280 रुपये रह सकता है। इसका सीएमपी (वर्तमान मार्केट प्राइस) 263.50 है। 

पीएफसी (इंडिया) लिमिटेडवहीं, पीएफसी (इंडिया) लिमिटेड से भी रिकवरी कम होने की उम्मीद है और इसके कारण इसके नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। पीएफसी के लिए आप सापेक्ष शक्ति सूचकांक पर लगातार नजर बनाएं रखें। इसके एक शेयर 428 रुपये, स्टॉपलॉस 435 रुपये, पहला टारगेट 421 रुपये और दूसरा टारगेट 415 रुपये रहने वाला है। इसका सीएमपी (वर्तमान मार्केट प्राइस) 428.85 रुपए रहने वाला है। 

इंट्राडे निफ्टी और बैंक निफ्टीवहीं, सबसे पहले इंट्राडे निफ्टी और बैंक निफ्टी, जिसका सपोर्ट लेवल 21,670 रहेगा, जबकि दूसरा सपोर्ट लेवल 21,560 रहेगा, इसके लिए पहला रेसिसटेंस 21,920 और दूसरा रेसिसटेंस 22,030 रहने वाला है। वहीं, इंट्राडे बैंक निफ्टी पहला सपोर्ट लेवल 45,400 और दूसरा सपोर्ट लेवल 45,100 रहेगा। पहला रेसिसटंस 45,950 और दूसरा रेसिसटेंस 46,260 रहगेा।

टॅग्स :शेयर बाजारshare bazarStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां