लाइव न्यूज़ :

डॉलर मजबूत होने और विदेशीमुद्रा की निकासी से रुपये में दो सत्रों से जारी तेजी पर ब्रेक लगा

By भाषा | Updated: May 5, 2021 21:46 IST

Open in App

मुंबई, पांच मई रुपये में दो दिनों से जारी तेजी पर बुधवार को ब्रेक लग गया और डालर के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 73.91 रुपये पर बंद हुआ। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की ओर से पूंजी निकासी किये जाने और प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर के मजबूत होने की वजह से रुपया दबाव में आ गया था।

भारतीय शेयर बाजार में तेजी और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बुधवार को घोषित कोविड राहत उपायों से रुपये की गिरावट कुछ सीमित हुई।

वैश्विक बाजार में डॉलर दो सप्ताह के उच्च स्तर को छू गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार के अनुसार, डॉलर में आई मजबूती के बीच एशियाई मुद्राओं के कमजोर होने का असर रुपये पर भी पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय मुद्रा तेजी दर्शाती 73.80 पर ऊंचा खुली, लेकिन यह तेजी कायम नहीं रह सकी। रुपया 74.04 तक गिरने के बाद कारोबार की समाप्ति पर छह पैसे की हानि दर्शाता 73.91 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को यह 73.85 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। विगत दो सत्रों में रुपये में 24 पैसे की तेजी आई थी।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 91.30 हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 424.04 अंक की तेजी के साथ 48,677.55 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 1,772.37 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

वैश्विक बाजार का बैरोमीटर माना जाने वाला ब्रेंट क्रूड वायदा 1.36 प्रतिशत बढ़कर 69.82 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम