लाइव न्यूज़ :

कंपनियों के तिमाही नतीजों, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा

By भाषा | Updated: July 25, 2021 10:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जुलाई शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों तथा वैश्विक रुख से तय होगी। इसके अलावा डेरिवेटिव निपटान की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

विश्लेषकों ने कहा कि बाजार निवेशकों की निगाह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर को लेकर निर्णय पर भी रहेगी।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘जुलाई माह के डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान की वजह से बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रह सकता है। इसके अलावा तिमाही नतीजों का सीजन भी रफ्तार पकड़ेगा। सप्ताह के दौरान एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, टाटा मोटर्स, मारुति, कोलगेट, टेक महिंद्रा, भेल, आईओसी, सन फार्मा तथा इंडिगो जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के रुख तथा 28 जुलाई को होने वाली अमेरिकी केंद्रीय बैंक की बैठक के नतीजों से भी बाजार की दिशा तय होगी। सोमवार को शुरुआती कारोबार में बाजार रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक तथा आईटीसी के तिमाही नतीजों पर प्रतिक्रिया देगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का जून तिमाही का शुद्ध लाभ सात प्रतिशत घटा है। कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से कंपनी का खुदरा कारोबार प्रभावित हुआ है, जिससे उसके मुनाफे में कमी आई है। कंपनी का तिमाही परिणाम शुक्रवार को आया था।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि इस सप्ताह बाजार शुरुआत में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी तथा आईसीआईसीआई बैंक के तिमाही नतीजों पर प्रतिक्रिया देंगे।

आईसीआईसीआई बैंक का तिमाही नतीजा शनिवार को आया है। बैंक का जून तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 52 प्रतिशत बढकर 4,747.42 करोड़ रुपये रहा है।

वहीं एफएमसीजी कंपनी आईटीसी का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत तथा आय 35 प्रतिशत बढ़ी है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘इस सप्ताह बाजार का रुख वैश्विक धारणा तथा तिमाही नतीजों पर निर्भर करेगा।’’

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 164.26 अंक या 0.30 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

इस सप्ताह निवेशकों की निगाह कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख पर भी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम