लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका: सीतारमण

By भाषा | Updated: July 9, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिये प्रौद्योगिकी की भूमिका पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों और प्रौद्योगिकियों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का आह्वान किया।

मंत्री ने जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नर की तीसरी बैठक से पहले इटली द्वारा आयोजित कर नीति और जलवायु परिवर्तन पर जी-20 उच्च स्तरीय कर संगोष्ठी में डिजिटल तरीके से भाग लेते हुए उक्त बातें कही।

वित्त मंत्रालय के ट्वीट के अनुसार सीतारमण ने कहा कि भारत में बेहतर पर्यावरण परिणाम के लिए राजकोषीय नीति विकल्पों का उपयोग किया जाता है और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए रियायती कर दरें लागू हैं।

उन्होंने बेहतर पर्यावरणीय परिणाम के लिए भारत के नये ऊर्जा मानचित्र, डिजिटल नवप्रवर्तन और वैकल्पिक ईंधन, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन और ऊर्जा दक्षता तथा वनीकरण को बढ़ावा देने जैसे देश के नवोन्मेषी नीतियों को भी साझा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम